लंबे समय तक सत्ता में राज करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे का 95 वर्ष की उम्र में निधन

former-president-mugabe-died-at-the-age-of-95
[email protected] । Sep 6 2019 4:55PM

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति और लंबे समय तक सत्ता में रहे रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। सैन्य तख्तापलट के कारण उन्हें 2017 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मुगाबे के उत्तराधिकारी एमर्सन सनान्गाग्वा ने उनके निधन की पुष्टि की है। शुक्रवार को एक ट्वीट में उन्होंने शोक जताते हुए मुगाबे को ‘‘मुक्ति का प्रतीक’’ बताया।

हरारे। जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति और लंबे समय तक सत्ता में रहे रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। सैन्य तख्तापलट के कारण उन्हें 2017 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मुगाबे के उत्तराधिकारी एमर्सन सनान्गाग्वा ने उनके निधन की पुष्टि की है। शुक्रवार को एक ट्वीट में उन्होंने शोक जताते हुए मुगाबे को ‘‘मुक्ति का प्रतीक’’ बताया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दा: अब फ्रांस की शरण में पाक, इमरान खान ने मैक्रों से फोन पर की बात

1980 में श्वेत अल्पसंख्यक शासन की समाप्ति के बाद पूर्व छापामार प्रमुख मुगाबे ने सत्ता संभाली थी। मुगाबे ने जिम्बाब्वे की आर्थिक समस्याओं के लिए पश्चिमी प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने एक बार कहा था कि वह जीवनपर्यन्त सत्ता में रहना चाहते हैं। देश के नेतृत्व को लेकर अंसतोष के कारण सेना ने हस्तक्षेप किया, उनके खिलाफ अभियोग की कार्यवाही की गई और सड़कों पर प्रदर्शन हुए। मुगाबे ने इस्तीफे के बाद अपना पहला जन्मदिन 21 फरवरी, 2018 को एकांत में ही मनाया था जबकि पिछले कुछ साल से वह इस अवसर पर भव्य आयोजन करते थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़