नीस हमले के बाद हिरासत में लिए गए चार लोग

[email protected] । Jul 16 2016 3:51PM

फ्रांस के नीस शहर में बास्तील दिवस के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसा कर 84 लोगों की जान लेने वाली ट्यूनिशियायी व्यक्ति से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पेरिस। फ्रांस के नीस शहर में बास्तील दिवस के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसा कर 84 लोगों की जान लेने वाली ट्यूनिशियायी व्यक्ति से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक न्यायिक सूत्र ने आज यह जानकारी दी।

शुक्रवार रात हुए इस हमले में 84 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक व्यक्ति को शुक्रवार को पकड़ा गया था जबकि तीन अन्य को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। हमला करने वाले ट्रक चालक की पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़