जनरल नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, भारतीय सेना ने किया ट्वीट

General Naravane visits Israel Defense Force Headquarters

जनरल नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया है।भारतीय सेना ने एक ट्वीट में बताया कि जनरल एम एम नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें बहु क्षेत्रीय अवधारणा और बल के बारे में जानकारी दी गई।

तेल अवीव। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें बहुक्षेत्रीय अवधारणा और बल के बारे में जानकारी दी गई। जनरल नरवणे इजराइल के साथ भारत के रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए पहली बार रविवार को इस देश की यात्रा पर पहुंचे। भारतीय सेना ने एक ट्वीट में बताया कि जनरल एम एम नरवणे ने इजराइल रक्षा बल मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें बहु क्षेत्रीय अवधारणा और बल के बारे में जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: चीन ने फिलीपीन की दो नौकाओं का रास्ता रोका और की पानी की बौछारे, फिलीपीन सरकार ने दे डाली ड्रेगन को चेतावनी

जनरल नरवणे ने उत्तरी इजराइल के तटीय शहर हाइफा में भारतीय कब्रिस्तान का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना प्रत्येक साल 23 सितंबर को तीन भारतीय घुड़सवार रेजिमेंट-मैसूर, हैदराबाद और जोधपुर लांसर्स के सम्मान में हाइफा दिवस मनाती है, जिन्होंने हाइफा को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। मंगलवार को भारतीय थल सेना प्रमुख ने इजराइल की उत्तरी सीमा का दौरा किया था और उन्हें इजराइल रक्षा बल ने इलाके और सीमा प्रबंधन की जानकारी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़