जर्मनी ने अपने शेष परमाणु संयंत्रों में आधे को बंद किया

प्रतिरूप फोटो
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 31, 2021 7:09PM
जापान में 2011 में हुई फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के मद्देनजर तत्कालीन चांसलर एजेंला मर्केल ने देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने के लिए 2022 की समय सीमा तय की थी।
बर्लिन| जर्मनी ने देश में अब तक संचालित हो रहे छह परमाणु संयंत्रों में आधे को शुक्रवार को बंद कर दिया।
परमाणु ऊर्जा में चरणबद्ध तरीके से कटौती करने और जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का फैसला वर्ष 2002 में लिया गया था।
जापान में 2011 में हुई फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के मद्देनजर तत्कालीन चांसलर एजेंला मर्केल ने देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने के लिए 2022 की समय सीमा तय की थी।
अभी बंद किये गये तीन परमाणु संयंत्रों ने करीब चार दशकों तक बिजली मुहैया कराई। शेष तीन परमाणु संयंत्रों को 2022 के अंत तक बंद किया जाएगा।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़