गुतारेस संयुक्त राष्ट्र को फिर महान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं: ट्रंप

Guterres working hard to make the United Nations great again: Trump
[email protected] । May 20 2018 11:16AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस संयुक्त राष्ट्र को फिर से महान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस संयुक्त राष्ट्र को फिर से महान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विश्व निकाय में अमेरिका की दूत निक्की हेली की भी सराहना करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं। गुतारेस ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के दफ्तर के बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा संयुक्त राष्ट्र में चल रहे सुधारों पर चर्चा की। 

महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र के काम में अमेरिका के लगातार सहयोग के लिए भी उनकी प्रशंसा की।ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अभी मुलाकात हुई है जो संयुक्त राष्ट्र को फिर से महान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के संघर्षों को सुलझाने में जब संयुक्त राष्ट्र अधिक भूमिका निभाएगा तो अमेरिका को कम प्रयास करने होंगे जिससे हम धन बचा सकते हैं। निक्की हेली जबर्दस्त काम कर रही हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़