हक्कानी ने पाक में चीन के शीर्ष राजनयिक को अभद्र ट्रोलिंग के लिए लताड़ा

haqqani-slams-chinese-deputy-ambassador-for-undignified-trolling
[email protected] । Oct 16 2018 5:23PM

अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक रह चुके हुसैन हक्कानी ने इस्लामाबाद में चीन के उप राजदूत झाओ लिजिएन को अभद्र ट्रोलिंग के लिए लताड़ लगाई है।

वाशिंगटन। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक रह चुके हुसैन हक्कानी ने इस्लामाबाद में चीन के उप राजदूत झाओ लिजिएन को अभद्र ट्रोलिंग के लिए लताड़ लगाई है। दरअसल पूर्व राजनयिक ने चीन में अल्पसंख्य उइघर समुदाय के लोगों के साथ सरकार के रवैये पर एक लेख साझा किया था जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

पिछले कई दिन से हक्कानी और लिजिएन के बीच विवाद चल रहा है जो एक ट्वीट से शुरू हुआ। हक्कानी(62) ने लंदन टाइम्स के एक लेख को ट्वीट किया जिसमें कहा गया था कि ‘‘ चीन उइघर मुसलमानों से सुअर का मांस खाने की मांग करता है।’’ झाओ ने इस लेख पर कोई जवाब देने की बजाए ट्वीट के लिए हक्कानी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘आज का मजाक।

आत्मा और नागरिकता विहीन एक व्यक्ति चीन के खिलाफ आधारहीन हमले में शामिल हो रहा है। दुखद है।’’ इस पर पलटवार करते हुए हक्कानी ने कहा कि राजनयिक शिष्टाचार में आमतौर पर उस देश के लोगों पर हमला नहीं करते जहां वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही अपने देश के प्रति अपनी देशभक्ति पर भी हमला नहीं करते। हक्कानी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं झाओ लिजिएन के चीन और चीन की नीतियों की रक्षा करने के अधिकार का आदर करता हूं लेकिन पाकिस्तान की ओर से ट्रोल की तरह बर्ताव करना बेहद अभद्र है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़