जापान में प्रचंड गर्मी का कहर, देख भर में सरकार ने जारी की चेतावनी

Heavy heat in Japan
[email protected] । Jul 23 2018 6:03PM

जापान में झुलसाने वाली गर्मी के बाद आज नयी चेतावनी जारी की गयी। वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के महज दो साल पहले तोक्यो में तापमान रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

 तोक्यो। जापान में झुलसाने वाली गर्मी के बाद आज नयी चेतावनी जारी की गयी। वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के महज दो साल पहले तोक्यो में तापमान रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बताया कि लू की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और जुलाई के पहले दो हफ्ते में 12,000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि समाचार एजेंसी क्योदो ने शनिवार को जापान में 11 लोगों की मौत की सूचना दी।

मृतकों की संख्या के बारे में इस सप्ताह बाद में बताया जाएगा। तोक्यो के बाहर सैतामा के कुमागया में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पश्चिमी तोक्यो के ओमे में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस चला गया। तोक्यो महानगर क्षेत्र में पहली बार 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इस साल की रिकार्ड गर्मी ने बाशिंदों और अधिकारियों को हैरान कर दिया है और 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल को लेकर चिंता पैदा हो गयी है। गर्मी से निपटने के लिए अधिकारी विभिन्न कवायद कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़