जापान में भारी बर्फबारी, रातभर ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग

Heavy snow strands 430 people overnight on train in Japan

पान में भारी बर्फबारी के चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढक गया था

टोक्यो। जापान में भारी बर्फबारी के चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढक गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। जेआर ईस्ट रेलवे कंपनी की निगाता शाखा के प्रवक्ता शिनिची सेकी ने बताया कि कल शाम करीब 15 घंटे तक ट्रेन को रोक के रखा गया जिसके बाद आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।

सेकी ने बताया कि चार डिब्बों वाली यह ट्रेन बृहस्पतिवार को एक घंटे से ज्यादा की देरी से शाम चार बजकर 25 मिनट पर भारी बर्फ के बीच निगाता शहर से रवाना हुई। बर्फ जमा होने के कारण ट्रेन के पहिये मुड़ नहीं पा रहे थे जिससे वह स्टेशन से पहले ही करीब सात बजे एक रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गई। सेकी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़