हांगकांग ने स्वतंत्रता का समर्थन करने वाली पार्टी पर लगाया प्रतिबंध

hong-kong-bans-pro-independence-party
[email protected] । Sep 24 2018 11:51AM

हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन और प्रचार करने वाली एक राजनीतिक पार्टी पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। ब्रिटेन से 21 साल पहले मुक्त हुए हांगकांग में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हांगकांग। हांगकांग में स्वतंत्रता का समर्थन और प्रचार करने वाली एक राजनीतिक पार्टी पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। ब्रिटेन से 21 साल पहले मुक्त हुए हांगकांग में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है। चीन लगातार संप्रभुता को चुनौती देने वाली किसी भी ताकत पर दबाव बनाता जा रहा है। 

हांगकांग नेशनल पार्टी पर पुलिस ने जुलाई में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। यह एक विख्यात राजनीतिक पार्टी है लेकिन इसके मूल सदस्यों की संख्या लगभग दर्जन भर ही है। यह पार्टी चीन से हांगकांग की स्वतंत्रता की मांग करता है। 

हांगकांग एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। यहां के लोगों के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित विभिन्न क्षेत्रों में आजादी है जो चीन में नहीं दिखती। लेकिन राजनीतिक असहमति की आजादी का दायरा लागातार कम होता जा रहा है क्योंकि चीन राष्ट्रपति शी चीनफिंग के नेतृत्व में यहां अपना दबदबा बढ़ाता जा रहा है। राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के कदम का कई मानवाधिकार समूहों और ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने निंदा की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़