तूफान ‘मंगखुत’ ने फिलीपीन मचाई तबाही, दो महिलाओं की मौत

hurricane-mangkhut-philippine-two-women-die
[email protected] । Sep 15 2018 2:42PM

भीषण तूफान ‘मंगखुत’ ने शनिवार को फिलीपीन पहुंचा और उसका पहला शिकार एक महिला बनी जो ताइवान के पास समुद्र में बह गई। ‘मंगखुत’ तड़के लूज़ोन द्वीप के उत्तरी हिस्से से यहां पहुंचा।

तुगेगार्दो। भीषण तूफान ‘मंगखुत’ ने शनिवार को फिलीपीन पहुंचा और उसका पहला शिकार एक महिला बनी जो ताइवान के पास समुद्र में बह गई। ‘मंगखुत’ तड़के लूज़ोन द्वीप के उत्तरी हिस्से से यहां पहुंचा। उसके चलते कई मकानों की छतें उड़ गईं, पेड़ गिर गए और बिजली की आपूर्ति ठप्प पड़ गई। इस इलाके में करीब एक करोड़ लोग रहते हैं, जिनमें से ढेर सारे लोग लकड़ी के कमजोर आश्रयों में रहते हैं। सामाजिक कल्याण सचिव वर्जीनिया ओरोगा ने कहा,‘‘हमें यहां काफी नुकसान होने की आशंका है।’’

हजारों शरणार्थियों ने आपात आश्रय गृह में पनाह ली है। ‘मंगखुत’ के यहां पहुंचने पर 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी लुजोन द्वीप तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चपेट में आ चुका है। अभी वहां से किसी बड़े नुकसान या बाढ़ की खबर नहीं मिली है। हर साल फिलीपीन को औसतन 20 तूफान और चक्रवात का सामना करना पड़ता है। इससे सैकड़ों लोगों की जान जाती है और लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। भीषण तूफान ‘मंगखुत’ से हुए भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई है। 

फिलीपीन पुलिस अधीक्षक पिलिता तासीओ ने बताया कि बागियो शहर में तूफान से भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी के ढह जाने के बाद मिट्टी और मलबे में से महिलाओं का शव निकाला गया। हर साल फिलीपीन को औसतन 20 तूफान और चक्रवात का सामना करना पड़ता है। इससे सैकड़ों लोगों की जान जाती है और लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़