ईरान से तेल आयात पर भारत-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण वार्ता

Important talks between India and US on oil imports from Iran
[email protected] । Jul 18 2018 8:26AM

वाशिंगटन की ओर से तेल आयात को लेकर कुछ देशों को छूट के संकेत के बीच आज अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विजय गोखले के साथ ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर आज वार्ता की।

नई दिल्ली। वाशिंगटन की ओर से तेल आयात को लेकर कुछ देशों को छूट के संकेत के बीच आज अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विजय गोखले के साथ ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर आज वार्ता की। आतंकवादी वित्तपोषण के सहायक सचिव मार्शल बिलिंगसिली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से भी अलग से बात की। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गोखले की वार्ता में ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के मुद्दे पर चर्चा हुई। गोखले ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष इस मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट किया। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह राष्ट्रीय हित के अनुसार कदम उठाएगा। 

भारत में बातचीत ऐसे समय हुई जब वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त सचिव स्टीवन मनुचिन ने कहा कि अमेरिका कुछ ऐसे देशों को प्रतिबंधों में छूट दे सकता है जिन्हें ईरान से तेल आयात में कटौती के लिए कुछ वक्त चाहिए। भारत को भी उम्मीद है कि इससे उसे प्रतिबंधों में कुछ राहत मिल सकेगी। 

ट्रंप प्रशासन की ईरान से बड़े तेल आयातक देशों से संपर्क की योजना के परिणाम स्वरूप अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत को ईरान से तेल कटौती को लेकर अभी निर्णय लेना है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़