पुतिन ने इमरान खान को ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में शामिल होने का न्योता दिया

imran-khan-to-attend-eastern-economic-forum-in-russia-on-putin-s-invitation

खान को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने का न्योता मिला। यह निमंत्रण तब मिला जब दोनों नेताओं ने पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन से इतर मुलाकात की।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सितंबर में रूस में होने वाले एक महत्वपूर्ण आर्थिक फोरम में शामिल होंगे। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। खान को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने का न्योता मिला। यह निमंत्रण तब मिला जब दोनों नेताओं ने पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन से इतर मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में NAB ने शहबाज शरीफ को 12 जुलाई को पेश होने का दिया निर्देश

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। ईईएफ व्लादिवोस्तोक में चार से छह सितंबर तक होनी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़