फ्रांस की जेल में एक कैदी ने दो गार्ड को बनाया बंधक

in-france-prison-a-prisoner-made-two-guards-hostage

कैदी ने अब भी दूसरी बंधक एक महिला प्रशिक्षु को पकड़ रखा है। इस जेल में खतरनाक और कुख्यात कैदी रहते हैं। पुलिस के विशेष बल मंगलवार को हेलीकॉप्टर से कोंडे-सुर-सार्थे पेनीटेंनिटयरी केंद्र पहुंचे।

पेरिस। उत्तर पश्चिम फ्रांस में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में देसी हथियार से लैस एक कैदी ने दो गार्ड को बंधक बना लिया। घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक बंधक को मुक्त करा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: नहीं बिक पाए सामान को नष्ट करने पर रोक लगाएगा फ्रांस, अमेजन, अन्य कंपनियों पर पड़ेगा असर

कैदी ने अब भी दूसरी बंधक एक महिला प्रशिक्षु को पकड़ रखा है। इस जेल में खतरनाक और कुख्यात कैदी रहते हैं। पुलिस के विशेष बल मंगलवार को हेलीकॉप्टर से कोंडे-सुर-सार्थे पेनीटेंनिटयरी केंद्र पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: पेरिस से मुंबई जा रहा एयरबस ए340 विमान ईरान में आपात स्थिति में उतरा

अधिकारियों ने बताया कि हथियार से लैस कैदी ने भोजन परोसने के दौरान गार्ड और महिला प्रशिक्षु को बंधक बना लिया। न्याय मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कैदी का मानसिक रोगों और बंधक बनाने का इतिहास रहा है। उसे लूट, बलात्कार और एक साथी कैदी की हत्या का दोषी ठहराया जा चुका है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़