पाकिस्तान में एक घर की दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत

in-pakistan-9-children-die-after-wall-of-house-collapses
[email protected] । Oct 12 2018 5:32PM

पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में मिट्टी के एक घर की एक दीवार गिर जाने के कारण नजदीक में खेल रही सात लड़कियों सहित नौ बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

कराची। पाकिस्तान के सुक्कुर जिले में मिट्टी के एक घर की एक दीवार गिर जाने के कारण नजदीक में खेल रही सात लड़कियों सहित नौ बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुलाम सरवर शमबानी गांव में बृहस्पतिवार को हुई। बच्चों की उम्र चार से 12 साल के बीच है। सुक्कुर संभाग के आयुक्त रफीक अहमद बुरिरो ने बताया, ‘‘भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं।’’उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय 11 बच्चों का एक समूह मिट्टी के घर के निकट खेल रहा था। उन्होंने बताया कि दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत में सुधार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़