स्वीडन में दक्षिणपंथियों ने कुरान में लगाई आग, शहर में दंगा भड़का

Sweden

टीटी समाचार एजेंसी की खबरों के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुरान जलाए जाने की घटना के बाद हिंसा भड़क उठी। खबरों में कहा गया कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कुरान जलाने की घटना को अंजाम दिया और और इसका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

स्टॉकहोम। स्वीडन में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी शहर मालमो में पवित्र कुरान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के विरोध में 300 लोग एकत्र हुए जिसके बाद दंगा भड़क गया। पुलिस ने शनिवार बताया कि दंगाइयों ने शुक्रवार को आगजनी की और पुलिस तथा राहत सेवा दल को निशाना बनाया जिसमें कई पुलिस अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गए। दंगे के आरोप में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के खुफिया प्रमुख ने चुनाव सुरक्षा जानकारी कैपिटोल हिल को देना बंद की

टीटी समाचार एजेंसी की खबरों के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुरान जलाए जाने की घटना के बाद हिंसा भड़क उठी। खबरों में कहा गया कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कुरान जलाने की घटना को अंजाम दिया और और इसका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। बाद में, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के दबाव में UN ने लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी

‘यूनाइटेड नेशंस अलायंस ऑफ सिविलाइजेशंस’ के अध्यक्ष के प्रवक्ता ने बताया कि संगठन प्रमुख ने दक्षिणपंथी चरमपंथियों द्वारा कुरान जलाए जाने की घटना की निंदा की है और इस कृत्य को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। इस बीच, उन्होंने लोगों से हिंसा समाप्त करने की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़