ब्रिटेन में संत बसवेश्वर और अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गयी

in-the-uk-tribute-to-sant-basaveshwar-and-ambedkar
[email protected] । Apr 15 2019 11:34AM

इस मौके पर पाटिल ने कहा, ‘‘हम बसवेश्वर और अंबेडकर दोनों को संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि दे रहे हैं क्योंकि दोनों एक वैचारिक संबंध साझा करते हैं। दोनों ने जातीय भेदभाव और लैंगिक असमानता का विरोध किया था।’’

लंदन। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर और 12वीं सदी के दार्शनिक सत बसवेश्वर को उनकी जयंती के अवसर पर लंदन में रविवार को भेदभाव निरोधक दिवस मनाकर श्रद्धांजलि दी गयी। ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त रुचि घनश्याम और उप उच्चायुक्त चरणजीत सिंह ने अलबर्ट एम्बैंकमेंट में संत बसवेश्वर की 885वीं और अंबेडकर की 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका जाने वालों को लगा झटका, एच-1बी वीजा संख्या 65,000 तक सीमित

लंदन बोरो ऑफ लांबेठ के पूर्व मेयर डॉ नीरज पाटिल ने समारोह का आयोजन किया।  इस मौके पर पाटिल ने कहा, ‘‘हम बसवेश्वर और अंबेडकर दोनों को संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि दे रहे हैं क्योंकि दोनों एक वैचारिक संबंध साझा करते हैं। दोनों ने जातीय भेदभाव और लैंगिक असमानता का विरोध किया था।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी खुफिया सेवा के प्रमुख देंगे इस्तीफा: व्हाइट हाउस

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़