भारत और म्यांमार ने उग्रवादियों के खिलाफ समन्वित अभियान चलाया

india-and-myanmar-organized-coordinated-campaign-against-terrorist

यह अभियान कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट परिवहन परियोजना को संभावित खतरे को टालने के लिए चलाया गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने इस अभियान के दौरान सीमा पार नहीं की।

नयी दिल्ली। भारत और म्यांमार की सेनाओं ने म्यामांई क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ 17 फरवरी से दो मार्च तक ‘समन्वित अभियान’ चलाया। यह अभियान कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट परिवहन परियोजना को संभावित खतरे को टालने के लिए चलाया गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने इस अभियान के दौरान सीमा पार नहीं की।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार के पश्चिमी राज्य में 9 पुलिसकर्मी मारे गए

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य म्यामां के उग्रवादी समूह अराकान आर्मी के सदस्यों पर कार्रवाई करना था। सूत्रों ने कहा कि अभियान के दौरान भारतीय सेना ने नगालैंड और मणिपुर से लगी सीमा के पास सुरक्षा बढ़ाई ताकि उग्रवादी भारत की ओर नहीं आ सकें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़