भारत ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के निधन पर शोक प्रकट किया

india-condoles-the-demise-of-the-president-of-tunisia
[email protected] । Jul 27 2019 5:47PM

भारत ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बेजी सेड इस्सेबसी के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया और उन्हें इस उत्तर अफ्रीकी देश में शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने वाला एक महान नेता बताया।

नयी दिल्ली। भारत ने ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बेजी सेड इस्सेबसी के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया और उन्हें इस उत्तर अफ्रीकी देश में शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने वाला एक महान नेता बताया।

इसे भी पढ़ें: मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाएगा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- दीवार के निर्माण पर बड़ी जीत

मोहम्मद बेजी का 92 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह दुनिया में किसी देश के सबसे अधिक उम्र के सेवारत राष्ट्रपति थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार और यहां के नागरिकों ने ट्यूनीशिया की सरकार तथा वहां के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़