संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला भारत पहला देश
![](https://images.prabhasakshi.com/2016/7/2016_7$largeimg23_Jul_2016_151943440.jpg)
[email protected] । Jul 23 2016 3:19PM
भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाये गये एक ट्रस्ट फंड में 100,000 अमेरिकी डॉलर का अंशदान किया है। इस कोष को धन देने वाला भारत पहला देश बन गया है।
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में सबसे अधिक सैनिक देने वाले देशों में से एक भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाये गये एक ट्रस्ट फंड में 100,000 अमेरिकी डॉलर का अंशदान किया है। इस कोष को धन देने वाला भारत पहला देश बन गया है।
संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ फील्ड सपोर्ट (डीएफएस) ने घोषणा की है भारत ने यौन उत्पीड़न की पीड़ितों के लिए 100,000 अमेरिकी डॉलर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ट्रस्ट फंड के लिए यह पहला अंशदान है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़