संयुक्त राष्ट्र पर शांति रक्षा अभियानों के लिए भारत का 3.8 करोड़ डॉलर का बकाया

india-owes-3-8-million-to-peacekeeping-operations-on-un
[email protected] । Apr 16 2019 4:49PM

विश्व निकाय की वित्तीय स्थिति में सुधार पर अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2019 तक सैनिक और पुलिस के रूप में योगदान दे रहे देशों को भुगतान की जाने वाली कुल राशि 26.5 करोड़ डॉलर है।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र को शांति रक्षा अभियानों के लिए भारत को मार्च 2019 तक 3.8 करोड़ डॉलर चुकाने हैं। यह किसी भी देश को भुगतान की जाने वाली सबसे अधिक राशि है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इसकी जानकारी देते हुए विश्व निकाय की खराब होती वित्तीय हालत पर चिंता जताई। 

इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नोट्रे-डेम आग को गलती से 9/11 हमलों के साथ जोड़ा

विश्व निकाय की वित्तीय स्थिति में सुधार पर अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2019 तक सैनिक और पुलिस के रूप में योगदान दे रहे देशों को भुगतान की जाने वाली कुल राशि 26.5 करोड़ डॉलर है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रमा पर हो रही है लगातार उल्कापिंडों की बारिश, बहुमूल्य पानी को पहुंचा नुकसान

इसमें से संयुक्त राष्ट्र को 3.8 करोड़ डॉलर भारत को चुकाने हैं। इसके बाद रवांडा (3.1 करोड़ डॉलर), पाकिस्तान (2.8 करोड़ डॉलर), बांग्लादेश (2.5 करोड़ डॉलर) और नेपाल (2.3 करोड डॉलर) को बकाया चुकाना है। उन्होंने कहा कि सबसे खराब स्थिति में सैनिक और पुलिस का योगदान देने वाले देशों की बकाया राशि जून 2019 तक 58.8 करोड़ डॉलर तक बढ़ सकती है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा अभियान की वित्तीय स्थिति खासतौर से भुगतान ना करना या उसमें देरी होना ‘‘चिंता का विषय’’ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़