भारतीय अमेरिकी मेधा नार्वेकर को पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय का सचिव नियुक्त किया गया

indian-american-medha-narvekar-was-appointed-secretary-of-the-university-of-pennsylvania

इसी स्कूल से एमबीए करने के तुरंत बाद नार्वेकर ने 32 वर्षों तक ‘डेव्लपमेंट एंड एलूमनी रिलेशन्स‘ (डीएआर) कार्यालय में काम किया। इससे पहले उन्होंने डीएआर की वरिष्ठ सहयोगी उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

ह्यूस्टन। भारतीय अमेरिकी मेधा नार्वेकर को पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय का उपाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किया गया है। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार व्हार्टन स्कूल से एमबीए करने वाली नार्वेकर एक जुलाई से पदभार ग्रहण करेंगी। इसी स्कूल से एमबीए करने के तुरंत बाद नार्वेकर ने 32 वर्षों तक ‘डेव्लपमेंट एंड एलूमनी रिलेशन्स‘ (डीएआर) कार्यालय में काम किया। इससे पहले उन्होंने डीएआर की वरिष्ठ सहयोगी उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय की अध्यक्ष एमी गुटमैन्‍न ने कहा, ‘‘पेन्सिलवेनिया में मेधा काफी प्रसिद्ध हैं और लोग उन्हें सम्मान देते हैं।’’ नार्वेकर ने 1981 में स्वैर्थमोर विश्वविद्यालय से स्नातक और 1986 में व्हार्टन से एमबीए की उपाधि प्राप्त की थी। नार्वेकर, लेस्ली क्रुहली का स्थान लेंगी जो जून के अंत में सेवानिवृत हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मैं महात्मा गांधी की शिक्षाओं से प्रेरित हूं: बान की मून

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़