भारतीय मूल की महिला, बेटी पर सिंगापुर में हत्या का आरोप
[email protected] । Jul 29 2016 10:59AM
भारतीय मूल की 58 वर्षीय महिला और उसकी 36 वर्षीय बेटी पर सिंगापुर में अपने घर में म्यांमा की एक घरेलू सहायिका की हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं।
सिंगापुर। भारतीय मूल की 58 वर्षीय महिला और उसकी 36 वर्षीय बेटी पर यहां अपने घर में म्यांमा की एक घरेलू सहायिका की हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं और इस संबंध में दोषी पाए जाने पर उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेमा नारायणसामी और गायत्री मुरुगन को इस सप्ताह की शुरूआत में पियांग नगैह डॉन की कथित रूप से हत्या करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह फोन करके किसी ने उनसे सहायता मांगी थी। जब वे पहुंचे तो पियांग मृत थी। अदालत ने महिला और उसकी बेटी की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। दोनों को यदि हत्या का दोषी पाया जाता है तो उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि गायत्री का पति पुलिस बल में काम कर चुका है। गायत्री की एक नाबालिग बेटी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़