दुबई में भारतीय किशोरी ने PM मोदी के जन्मदिन में पेश किया गीत, खूब हो रही प्रशंसा

PM MODI

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इंडियन हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की छात्रा सुचेता सतीश ने ‘‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’’ नामक गीत गाया है जिसे हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 वर्षीय एक भारतीय लड़की को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में उनके 70वें जन्मदिन पर एक गीत गाने के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। बृहस्पतिवार को एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां इंडियन हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की छात्रा सुचेता सतीश ने ‘‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’’ नामक गीत गाया है जिसे हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। गीत के वीडियो में मोदी के राजनीतिक कैरियर पर प्रकाश डाला गया है, और मेड इन इंडिया अभियान पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, यह वीडियो दर्शकों को पहाड़, नदी, रेगिस्तान और विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों समेत भारत भर की यात्रा कराता है।

इसे भी पढ़ें: कभी मनमोहन को कहा अंडर अचीवर, कभी PM मोदी को बताया डिवाइडर, वक्त के साथ रंग बदलने में माहिर है TIME

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 70 साल के हो गए। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मलयालम गीतकार और गायक अजय गोपाल ने गीत लिखा, जबकि सुचेता की माँ सुमिता अयलियाथ ने मूल छंद और लय के अनुरूप हिंदी में इसे रूपांतरित किया। सुचेता ने गीत गाया और उनकी आवाज़ के लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ अमन पुरी को बृहस्पतिवार को गीत की एक प्रति भेंट की गई। उन्होंने सुचेताकी उनकी आवाज के लिए प्रशंसा की। इसको लेकर छात्रा ने कहा, ‘‘हमने एक साल पहले इस योजना के बारे में सोचना शुरू किया था। लेकिन जब इसे मलयालम में लिखा गया और रिकॉर्ड किया गया, तो इसे पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगा।’’ सुचेता के नाम पर कोविड-19 को लेकर 29 भाषाओं में जागरूकता गीत गाने का विश्व-रिकॉर्ड है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़