इंडोनेशिया में ज्वालामुखी झील में डूबी नाव , 180 लोग लापता

Indonesia boats drown in the lake, 180 missing people
[email protected] । Jun 20 2018 5:29PM

इंडोनेशिया में एक नौका के ज्वालामुखी झील में डूब जाने के कारण करीब 180 लोग लापता हैं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले उसने शुरूआती अनुमानों की तुलना में एक तिहाई आंकड़ा ही बताया था।

सीमालुंगून (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में एक नौका के ज्वालामुखी झील में डूब जाने के कारण करीब 180 लोग लापता हैं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले उसने शुरूआती अनुमानों की तुलना में एक तिहाई आंकड़ा ही बताया था। हालांकि तलाशी और बचाव एजेंसी सतर्क होकर काम कर रही है क्योंकि यह अब भी अस्पष्ट है कि नौका में कितने लोग सवार थे। 

यह घटना सोमवार को सुमात्रा के लेक तोबा में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि नौका का संचालन गैर- कानूनी रूप से किया जा रहा था क्योंकि कोई भी दस्तावेज या यात्रियों का टिकट प्राप्त नहीं हुआ है। विभिन्न एजेंसियों के अलग - अलग अनुमान के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़