इंडोनेशिया के गरुड़ ने बोइंग 737 मैक्स 8 के 49 विमानों का ऑर्डर किया रद्द

indonesia-garuda-canceled-49-aircraft-for-boeing-737-max-8-aircraft-canceled
[email protected] । Mar 22 2019 4:45PM

बोइंग को 50 विमानों का 4.9 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया गया था। प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि गरुड़ बोइंग से इस बारे में भी बात कर रहा है कि पहले मिल चुके विमान को लौटाना है या नहीं।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमानन सेवा गरुड़ ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की दो घटनाओं के मद्देनजर इस मॉडल के 49 विमानों का कई अरब डॉलर का ऑर्डर रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि इस मॉडल का ऑर्डर पहली बार औपचारिक रूप से रद्द हुआ है। गरुड़ के प्रवक्ता इखसन रोसन ने कहा, ‘‘हमने बोइंग को पत्र लिखकर ऑर्डर रद्द करने का अनुरोध किया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इसका कारण यह है कि इंडोनेशिया में गरुड़ के यात्रियों का विमान पर से भरोसा उठ गया है और उन्हें अब इस पर विश्वास नहीं है’’। गरुड़ बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: बोइंग की दुर्घटनाओं से अमेरिकी संघीय उड्डयन एजेंसी सवालों के घेरे में

इखसन ने बताया कि गरुड़ को 737 मैक्स 8 मॉडल का एक विमान पहले ही मिल चुका है। बोइंग को 50 विमानों का 4.9 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया गया था। प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि गरुड़ बोइंग से इस बारे में भी बात कर रहा है कि पहले मिल चुके विमान को लौटाना है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: इथियोपिया प्लेन क्रैश के बाद अमेरिकी बोइंग के खिलाफ उतरा पूरा विश्व...

इस मॉडल का नैरोबी जा रहा विमान पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे कुछ ही दिन पहले इसी मॉडल का एक विमान अक्टूबर में इंडोनेशिया में दुर्घटना का शिकार हो गया था और विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़