इंडोनेशियाई विमान का उड़ान भरने के बाद संपर्क टूटा, 62 यात्री हैं सवार

Plane

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद शनिवार को श्रीविजय एयर जेट यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक से टूट गया। इस विमान में 62 यात्री सवार हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का नया आदेश, ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को कराना होगा कोरोना टेस्ट 

उन्होंने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान को लेकर जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़