भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, कम से कम 20 लोगों की मौत, 300 के घायल होने की खबर

earthquake
प्रतिरूप फोटो
ANI
अंकित सिंह । Nov 21 2022 2:41PM

भूकंप के दौरान शहर के तमाम इमारते पूरी तरीके से हिल गई हैं। भारतीय समय अनुसार यह भूकंप 7:07 पर आया है। इसकी गहराई 20 किलोमीटर जमीन के भीतर बताई जा रही है।

इंडोनेशिया में आज एक बड़ा भूकंप आया है। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप देश के मुख्य द्वीप जावा में आया है। इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। खबर के मुताबिक इस झटके में इंडोनेशिया में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप के दौरान शहर के तमाम इमारते पूरी तरीके से हिल गई हैं। भारतीय समय अनुसार यह भूकंप 7:07 पर आया है। इसकी गहराई 20 किलोमीटर जमीन के भीतर बताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भरत तक महसूस किये गये झटके

इसके अलावा ग्रेटर जकार्ता क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गगनचुंबी इमारत लगातार हिलते रहे। लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकले। कई घरों को तो खाली भी करा लिया गया है। आपको बता दें कि इस द्वीप समूह पर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। लेकिन जकार्ता में भी यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं वह कहीं ना कहीं चिंता की बात है। भारत में भी हाल के दिनों में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़