चुनाव संबंधी दंगों से इंडोनेशिया सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

indonesian-government-imposed-restrictions-on-social-media-by-election-riots

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी में चुनाव संबंधी दंगों में छह लोगों की मौत हो गई जहां राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार के समर्थकों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने दंगों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

जकार्ता में कम से कम दो दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं तथा पानी की धारा छोड़ी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख टीटो कर्नावियन ने बताया कि लोगों की मौत गोली लगने या आग में झुलसने से हुई। वहीं अधिकारी अब भी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी तीसरे पक्ष के इसमें शामिल होने की आशंका को भी नाकार नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से 17 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार और पूर्व जनरल सुबियांतो ने 17 मार्च को आए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से मना कर दिया और खुद को विजेता घोषित कर दिया। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति जोको विदोदो 55.5 फीसदी मत हासिल कर विजयी हुए हैं। यह जोको विदोदो का दूसरा कार्यकाल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़