Israeli soldiers ने वेस्ट बैंक मेंदो फलस्तीनियों को गोली मारी, मौत

Israeli soldiers
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक, हमले में मारे गए लोगों की पहचान जावेद बावत्का (58) और अधम जबरीन के रूप में की गयी है। उन्हें उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में गोली मार दी गई।

रामल्लाह। इजराइली सैनिकों ने अपने कब्जे वाले इलाके वेस्ट बैंक में बृहस्पतिवार को तड़के एक सैन्य अभियान के दौरान दो फलस्तीनियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। फलस्तीनी मीडिया ने यह जानकारी दी। फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक, हमले में मारे गए लोगों की पहचान जावेद बावत्का (58) और अधम जबरीन के रूप में की गयी है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न छोड़ेंगी पद, अक्टूबर में होंगे आम चुनाव

उन्हें उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में गोली मार दी गई। जावेद बावत्का एक शिक्षक थे जबकि सशस्त्र समूह अल-अक्सा शहीदों की ब्रिगेड ने दावा किया कि अधम जबरीन एक लड़ाका थीं। इस घटना को लेकर इजराइली सेना ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़