इवांका ट्रंप इथियोपिया में महिला सशक्तिकरण का कर रही हैं प्रचार

ivanka-trump-is-doing-women-empowerment-campaign-in-ethiopia
[email protected] । Apr 15 2019 10:46AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप की बेटी और वरिष्ठ सहायक ने अदीस अबाबा में एक कॉफी शॉप और कपड़ा निर्माण से जुडी़ कंपनी का दौरा किया।

अदीस अबाबा। वॉशिंगटन से दूर इवांका ट्रंप अभीमहिलाओं के लिए व्हाइट हाउस वैश्विक आर्थिक कार्यक्रम का प्रचार करते हुए इथियोपिया में हैं। यहां उन्होंने रविवार को महिला कारोबारियों से मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारियां ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप की बेटी और वरिष्ठ सहायक ने अदीस अबाबा में एक कॉफी शॉप और कपड़ा निर्माण से जुडी़ कंपनी का दौरा किया। चार दिवसीय अपनी इथियोपिया और आइवरी कोस्ट की यात्रा के दौरान वह सबसे पहले यहां पहुंची। 

उनकी यात्रा का उद्देश्य महिला काराबारियों का संघर्ष समझना और उन्हें सहायत पहुंचाना है। इवांका ने यहां पारंपरिक कॉफी समारोह में हिस्सा भी लिया। यहां उन्होंने नए वित्तीय सहायत की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं में निवेश करना एक अच्छी विकास नीति है और बेहतर कारोबार है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए डेविड माल्पास को किया नामांकित

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से वुमन्स ग्लोबल डेवलपमेंट एंड प्रॉस्पेरिटी इनिशियेटिव शुरू की है तब से इवांका की यह पहली अफ्रीका यात्रा है। 

इसे भी पढ़ें: इवांका ट्रम्प विश्व बैंक के लिए उम्मीदवार के चयन में करेंगी अमेरिका की मदद

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़