जापान में जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 80 लोग हुए घायल

japan-crashes-80-injured-in-japan-crash

समाचार एजेंसी क्योदो ने जापानी तटरक्षक के हवाले से दी गई खबर में बताया है कि यह दुर्घटना शनिवार दोपहर साडो द्वीप के पास हुई।

तोक्यो। जापान के तटवर्ती इलाके में एक फेरी समुद्री जीव से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार दुर्घटना में 80 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी क्योदो ने जापानी तटरक्षक के हवाले से दी गई खबर में बताया है कि यह दुर्घटना शनिवार दोपहर साडो द्वीप के पास हुई।

इसे भी पढ़ें: जापान सरकार देगी फुकुशिमा परमाणु हादसे के शिकार लोगों को मुआवजा

क्योदो के अनुसार घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और फेरी के पिछले हिस्से में 15 सेंटीमीटर की दरार देखी गई है। इस फेरी में 121 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़