जापान ने कोरोना वायरस के कारण लागू आपातकाल को पूरे देश से समाप्त किया

japan covid19

जापान ने कोरोना वायरस के कारण लागू आपातकाल को पूरे देश से समाप्त कर दिया है।सरकार द्वारा गठित एक पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो, पड़ोसी प्रांतों कानगावा, चिबा और सैतामा तथा देश के उत्तरी भाग मे स्थित होकाईदो से आपातकाल हटाने को मंजूरी दे दी है।

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के कारण लागू आपातकाल सोमवार को तोक्यो और चार अन्य हिस्सों से समाप्त कर दिया। इसके साथ ही जापान में लागू राष्ट्रव्यापी पाबंदियां समाप्त हो गईं।

इसे भी पढ़ें: जापान सरकार पर्यटकों को लुभाने का कर रही प्रयास, घूमने आने पर देगी आधा पैसा !

सरकार द्वारा गठित एक पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो, पड़ोसी प्रांतों कानगावा, चिबा और सैतामा तथा देश के उत्तरी भाग मे स्थित होकाईदो से आपातकाल हटाने को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि जापान के बाकी हिस्सों से आपातकाल इस महीने की शुरुआत मे ही हटा लिया गया था। जापान मे करीब 16,600 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से करीब 850 लोग की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़