जापान में बारिश का कहर, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 179 पहुंची

Japan floods death toll touches 179
[email protected] । Jul 11 2018 10:50AM

जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 179 पर पहुंच गई है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे।

तोक्यो। जापान में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 179 पर पहुंच गई है। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने आज ये आंकड़े सामने रखे। मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद तलाश और बचाव अभियान जारी हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। जापान में पिछले तीन दशकों में मौसम के कारण आई यह सबसे बड़ी आपदा है। 

बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों की मदद के लिए 70 हजार से ज्यादा आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना के करीब 73,000 जवान राहत और बचाव कार्यों में जुट हैं। राहत और बचाव अभियान में 700 हेलिकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।

इस बीच बाढ़ से मची तबाही के कारण जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चार देशों की अपनी विदेश यात्रा को रद कर दिया है। आबे बुधवार से बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा पर जाने वाले थे। वह इस हफ्ते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़