जापान ने उत्तर कोरिया की 300 नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र से खदेड़ा

japan-pushes-300-north-korean-boats-out-of-fishing-grounds

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मई से यामातोतई के समीप जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से 300 से अधिक उत्तर कोरियाई नौकाओं को बाहर जाने के लिए विवश कर दिया।

तोक्यो। जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि उसकी गश्ती नौकाएं उत्तरी तट पर स्क्विड संपन्न समुद्री क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही उत्तर कोरियाई सैकड़ों नौकाओं को खदेड़ रही है। स्क्विड एक समुद्री जीव होता है। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मई से यामातोतई के समीप जापान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से 300 से अधिक उत्तर कोरियाई नौकाओं को बाहर जाने के लिए विवश कर दिया।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण

गश्ती नौकाओं ने चेतावनियों को नजरअंदाज करने वाली 50 उत्तर कोरियाई नौकाओं पर पानी की बौछारें की। हाल के वर्षों में उत्तर कोरियाई नौकाओं के जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसने की घटनाएं बढ़ने पर जापानी अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरियाई नौकाओं के इस इलाके में आने के मामलों में हाल के दिनों में इजाफा हुआ है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़