जापान में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, 16 लोग घायल

japan-quake-causes-minor-tsunami-16-injured

देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि उत्तरी तोक्यो में जापान के सागर के तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लेकिन 10 सेंटीमीटर की लहरें ही दर्ज की गईं।

तोक्यो। जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। हालांकि, बुधवार को किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिलने पर चेतावनी हटा ली गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि उत्तरी तोक्यो में जापान के सागर के तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लेकिन 10 सेंटीमीटर की लहरें ही दर्ज की गईं।

इसे भी पढ़ें: जापान ने उत्तर कोरिया की 300 नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र से खदेड़ा

एजेंसी ने भूकंप के करीब ढाई घंटे बाद सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी। भूकंप के झटके राजधानी तोक्यो में महसूस किए गए। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र में संभावित बचाव अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने नागरिकों को भूकंप के बाद के तेज झटकों के लिए सतर्क रहने को लेकर आगाह किया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़