अचानक बेहोश होकर गिर पड़े जापान के सम्राट, इलाज जारी

japan-s-former-emperor-akihito-briefly-loses-consciousness
[email protected] । Jan 30 2020 2:44PM

जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो बुधवार को अपने निवास पर कुछ देर के लिए होश खो बैठे और गिर गए। इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि बुधवार की घटना के बाद राज दरबार के डॉक्टरों ने 86 वर्षीय अकिहितो की जांच की। अधिकारी ने बताया कि अकिहितो की गुरुवार सुबह एक एमआरआई जांच की गई।

तोक्यो। जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो बुधवार को अपने निवास पर कुछ देर के लिए होश खो बैठे और गिर गए, लेकिन चिकित्सा जांच में कोई असामान्यता नहीं मिली। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अकिहितो ने पिछले साल ही पद त्याग दिया था। 

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 132 हुई, करीब 6,000 मामलों की पुष्टि

इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि बुधवार की घटना के बाद राज दरबार के डॉक्टरों ने 86 वर्षीय अकिहितो की जांच की। अधिकारी ने बताया कि अकिहितो की गुरुवार सुबह एक एमआरआई जांच की गई, लेकिन डॉक्टरों को कोई असामान्य चीज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

इसे भी देखें- 2019 में इन बड़ी खबरों ने पूरी दुनिया को हिलाए रखा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़