जिहाद के लिए भर्ती करने वाले ऑस्ट्रिया के उपदेशक को कैद

[email protected] । Jul 14 2016 4:29PM

ऑस्ट्रिया के जिहाद दुष्प्रचार नेटवर्क के एक केंद्र में एक मुस्लिम उपदेशक को इस्लामिक स्टेट समूह के लिए युवा लड़ाके भर्ती करने के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

वियना। ऑस्ट्रिया के जिहाद दुष्प्रचार नेटवर्क के एक केंद्र में एक मुस्लिम उपदेशक को इस्लामिक स्टेट समूह के लिए युवा लड़ाके भर्ती करने के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। लोक अभियोजक के अनुसार, 34 साल के इस उपदेशक ने 14 साल से 30 साल की उम्र के दर्जनों लोगों का ‘ब्रेनवॉश’ किया और इनमें से कई लोगों को सीरिया में जिहादी संगठन के साथ लड़ने के लिए भर्ती किया। दक्षिणी शहर गराज की एक अदालत ने एबु तेज्मा नामक उपदेशक को एक आतंकी संगठन से जुड़े होने और आतंकी हमलों को भड़काने का दोषी ठहराया। उसके खिलाफ यह मामला फरवरी के बाद से चल रहा था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि तेज्मा युगोस्लाविया के विघटन के बाद बोस्निया से वियना आ गया था। उसने विभिन्न ऑस्ट्रियाई और दक्षिणी जर्मन शहरों में उपदेश दिए। वह आईएस के दुष्प्रचार की एक अहम हस्ती बन गया था। उसे वर्ष 2014 में ऑस्ट्रिया के जिहादी नेटवर्कों पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। दूसरे आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई। इस व्यक्ति को लड़ाकों की नियुक्ति करने और सीरिया में आईएस के हमलों में शामिल होने के लिए यह सजा सुनाई गई। जिहाद में लिप्त होने या इसे बढ़ावा देने के सिलसिले में ऑस्ट्रिया में कई मुकदमे चल रहे हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, अधिकारियों को संदेह है कि जिहाद संबंधी गतिविधियों से जुड़े लगभग 250 लोगों में से अधिकतर लोग चेचन्या और बोस्निया के हैं। ऑस्ट्रिया से यात्रा करने वाले कम से कम 40 लोग आईएस से लड़ते हुए मारे गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़