भारत को ऑक्सीजन भेजने के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान करेंगे यह अमेरिकी उद्योगपति

John Chambers,

जॉन चैम्बर्स भारत को ऑक्सीजन भेजने के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान करेंगे। किसी उद्योगपति द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए निजी तौर पर की गयी अब तक की सबसे अधिक दान राशि की घोषणा है।

वाशिंगटन।अमेरिका के एक शीर्ष कारोबारी और सिस्को के पूर्व सीईओ ने भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर दान में देने की घोषणा की है। जॉन चैम्बर्स अमेरिका में भारत केंद्रित कारोबार सलाहकार समूह यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें: सबसे लंबी लड़ाई होगी खत्म, अफगानिस्तान से सैनिकों को घर बुलाने का आया समय: जो बाइडेन

किसी उद्योगपति द्वारा भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए निजी तौर पर की गयी अब तक की सबसे अधिक दान राशि की घोषणा है। चैम्बर्स ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को एक लाख ऑक्सीजन यूनिट भेजने के लक्ष्य में मैं व्यक्तिगत तौर पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर दे रहा हूं।’’ उन्होंने अन्य लोगों से भी दान देने का अनुरोध किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़