कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी “सुपरहीरो’’ मां को दिया

kamala-harris-made-her-mother-her-inspiration
[email protected] । Jan 11 2019 11:33AM

हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डोनाल्ड हैरिस से विवाह किया था।

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी “सुपरहीरो’’ मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है। 

इसे भी पढ़ें- RBI की मदद से मिलेगी विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद: रानिल विक्रमसंघे

हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डोनाल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी किताब, ‘द ट्रूथ्स वी होल्ड : एन अमेरिकन जर्नी’ में उन्होंने लिखा, “असल में वह मेरी मां थी जिन्होंने हमारी परवरिश की जिम्मेदारी ली। हम एक महिला के तौर पर कैसी रहेंगी इसे आकार देने की सबसे अधिक जिम्मेदार वही थीं। और वह बहुत असाधारण थीं।’’

इसे भी पढ़ें- थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, चार सिविल डिफेंस कर्मियों की मौत

उन्होंने कहा कि उनकी दिवंगत मां ने उन्हें अपने सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कदम उठाने के लिए सशक्त बनाया- एक ऐसी थीम जो उनके राजनीतिक करियर को प्रभावित करती है। वहीं बच्चों के लिए लिखी अपनी दूसरी किताब “सुपरहीरोज आर एवरीवेयर” में उन्होंने अपनी मां को सुपरहीरों की सूची में सबसे ऊपर रखा है। हैरिस को 2020 के चुनावों में ट्रंप को चुनौती देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़