लावरोव के साथ सीरिया पर बातचीत के लिए केरी पहुंचे जिनीवा

[email protected] । Aug 26 2016 11:23AM

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी युद्ध प्रभावित सीरिया के हालात पर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा करने के लिए जिनीवा पहुंच गए हैं।

जिनीवा। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी युद्ध प्रभावित सीरिया के हालात पर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा करने के लिए जिनीवा पहुंच गए हैं। केरी सऊदी अरब से स्थानीय समयानुसार रात दस बजे से थोड़ा पहले इस स्विस शहर में पहुंचे। सऊदी अरब में केरी ने संघर्ष का सामना कर रहे यमन के लिए नयी शांति पहल का ऐलान किया।

केरी और लावरोव की आज की मुलाकात में बातचीत का फोकस सीरिया में स्थिति पर रहेगा। गुरुवार को सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टैफान दे मिस्तूरा ने इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा था कि इससे देश में उनकी शांति बहाली वार्ताओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। बहरहाल, दे मिस्तूरा ने यह नहीं बताया कि क्या वह शहर में रहते समय इन दोनों शीर्ष राजनयिकों से मुलाकात करेंगे। सीरिया के संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं के कई दौर हुए, लेकिन सभी नाकाम रहे। वर्ष 2011 में शुरू हुए इस संघर्ष में 290,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थक है जबकि अमेरिका असद के विरोधियों का समर्थन कर रहा है जो असद से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़