किम जोंग की बहन 50 दिन बाद सामूहिक खेल कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर आई नजर

kim-jong-un-s-younger-sister-has-attended-north-korea-s-mass-games

मीडिया में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वॉशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को कहा है।

सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन प्योंगयांग में एक सामूहिक खेल कार्यक्रम के दौरान 50 दिनों बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। मीडिया में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वॉशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को कहा है। किम यो जोंग के सार्वजनिक तौर पर नजर आने के बाद मीडिया की इन अटकलों पर प्रश्न चिह्न लग गया है।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दिखाया कि जोंग अपने भाई, उनकी पत्नी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर प्योंगयांग के मे डे स्टेडियम में तालियां बजा रही हैं और संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले रही हैं। सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के अधिकारी किम योंग चोल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। ऐसा बताया जा रहा था कि चोल को शिखर वार्ता असफल रहने के बाद कड़े श्रम की सजा दी गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़