संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की उम्र में निधन

kofi-annan-former-un-secretary-general-dies

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान का आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। अन्नान दो कार्यकाल तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान का आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 को गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना) के कुमसी नामक शहर में हुआ था।

कोफी अन्नान दो कार्यकाल तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे। वह 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया था।

कोफी अन्नान ने अपने कार्यकाल के दौरान 1997 में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में सामंजस्य बढ़ाने के लिये संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की स्थापना की थी। इसके अलावा कोफी अन्नान के कार्यकाल में सन् 2000 में संयुक्त राष्ट्र ने सहस्राब्दी विकास लक्ष्य अपनाए, जिसके तहत 2015 तक विश्व में गरीबी को आधा करने का संकल्प लिया गया। यही नहीं कोफी अन्नान ने संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक एवं वित्तीय सुधार किये, जिसमें सचिवालय का बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन भी शामिल था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़