मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के वकील पर धन शोधन का आरोप

lawyer-of-former-malaysian-pm-najib-razak-charged-with-money-laundering
[email protected] । Sep 13 2018 6:04PM

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के एक शीर्ष वकील पर उनसे (नजीब से) अनैतिक तरीके से अर्जित 23 करोड़ डॉलर धन लेने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया।

कुआलालंपुर। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के एक शीर्ष वकील पर उनसे (नजीब से) अनैतिक तरीके से अर्जित 23 करोड़ डॉलर धन लेने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया। मुहम्मद शफी अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

उस पर धन शोधन और कर चोरी करने तथा अपने आयकर की घोषणा में झूठी जानकारी देने का आरोप है। आरोपपत्र के मुताबिक उसने नजीब के निजी बैंक खाते से सितंबर 2013 में 10.4 करोड़ डॉलर प्राप्त किया था, जबकि फरवरी 2014 में 12. 6 करोड़ रूपया प्राप्त किया था।

शफी नजीब की पैरवी कर रहा मुख्य वकील है। गौरतलब है कि नजीब धन शोधन, विश्वास तोड़ने और सरकारी कोष के गबन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़