प्रख्यात लेखक विल्बर स्मिथ का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wilbur Smith

प्रख्यात लेखक विल्बर स्मिथ का निधन हो गया।स्मिथ के कार्यालय के मुताबिक उन्होंने कुल 49 उपन्यास लिखे, जिनकी दुनिया भर में 14 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। उनके उपन्यास ‘गोल्ड माइन’ और ‘शाउट एट द डेविल’ पर फिल्में भी बनीं।

केप टाउन। रोमांचक उपन्यासों के लिए प्रख्यात लेखक विल्बर स्मिथ का यहां अपने घर पर शनिवार को अचानक निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। लेखक की वेबसाइट ‘विल्बरस्मिथबुक्सडॉटकॉम’ पर उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: 5 से 11 साल के बच्चों को लगेगा कोविड-19 रोधी टीका, इस देश ने दी मंजूरी

अपने करियर में कई रोमांचक उपन्यास लिखने वाले स्मिथ का जन्म 1933 में उत्तरी रोडेशिया (अब जाम्बिया) में हुआ था। उनका पहला उपन्यास ‘वेन द लॉयल फीड्स’ 1964 में प्रकाशित हुआ था। स्मिथ के कार्यालय के मुताबिक उन्होंने कुल 49 उपन्यास लिखे, जिनकी दुनिया भर में 14 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं। उनके उपन्यास ‘गोल्ड माइन’ और ‘शाउट एट द डेविल’ पर फिल्में भी बनीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़