Russia-Ukraine War Live Updates:  

रूस यूक्रेन जंग के क्‍या होंगे परिणाम और कितने दिनों तक चलेगा युद्ध
  • प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
  • अप्रैल 01, 2022  12:00

Russia Ukraine War Live Updates in Hindi

यूक्रेन और रूस के बीच भीषण जंग जारी है। कीव से खारकीव तक तबाही मची है। रूस ने हमले में कमी लाने का वादा किया था लेकिन मिसाइल और रॉकेट हमले में कोई कमी नहीं है। बूचा शहर में 300 से अधिक आम नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण से संबंधित मुद्दों पर रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अपने ‘वीटो’ का इस्तेमाल करना आगे भी जारी रखेगा।

Live Blog

Sep 12, 2022

14:38

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया, व्यापक पैमाने पर बिजली संकट

रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा संयंत्रों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले किए हैं जिससे युद्धग्रस्त देश में व्यापक पैमाने पर बिजली संकट पैदा हो गया है वहीं, कीव की सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूसी सेना को उत्तरपूर्वी क्षेत्र से खदेड़ दिया है, जहां उसने पहले कब्जा कर लिया था। खारकीव के पश्चिमी बाहरी इलाके में रविवार को बमबारी से एक ऊर्जा संयंत्र में भीषण आग लगी और कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने असैन्य नागरिकों के खिलाफ ‘जानबूझकर किए मिसाइल हमलों’ की निंदा की तथा इन्हें आतंकवादी कृत्य के समान बताया।

Sep 12, 2022

14:36

रूस-यूक्रेन युद्ध: लड़ाई जारी रहने के बावजूद नाभिकीय संयंत्र का दौरा करेंगे संरा के निरीक्षक

रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर, यूरोप के सबसे बड़े नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं और इसी बीच बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक संयंत्र का दौरा करने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों का एक समूह, निदेशक राफेल ग्रोसी के नेतृत्व में जापोरिज्जिया नाभिकीय संयंत्र का दौरा करने के लिए रवाना हुआ। संयंत्र के क्षेत्र में भारी गोलाबारी हो रही है जिससे उसके एक रिएक्टर को आपातकालीन स्थिति में बंद कर दिया गया है।

ग्रोसी ने कहा, “वहां सैन्य कार्रवाई में वृद्धि हुई है जो आज सुबह से लेकर अभी तक जारी है।” उन्होंने कहा कि खतरे के बाबत यूक्रेन की सेना से सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “हम इसके फायदे और नुकसान जानते हैं और यहां तक आ चुके हैं इसलिए हम रुकने वाले नहीं हैं।” ग्रोसी ने कहा कि यूक्रेनी और रूसी सैन्य ठिकानों के बीच कथित ‘ग्रे जोन’ में खतरा बहुत ज्यादा है और संयंत्र का दौरा करने के लिए न्यूनतम अनुकूल परिस्थिति है। यूरोप के सबसे बड़े नाभिकीय संयंत्र जापोरिज्जिया पर छह महीने से चल रहे युद्ध के शुरुआती दिनों से ही रूस की सेनाओं का कब्जा है।

Sep 12, 2022

14:35

पुतिन ने गोर्बाचेव को श्रद्धांजलि दी, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत संघ के पूर्वराष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी। पुतिन हालांकि पूर्व सोवियत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। यह फैसला गोर्बाचेव की विरासत को लेकर क्रेमलिन की मिली-जुली भावना को प्रदर्शित करता है।

गौरतलब है कि गोर्बाचेव का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 91 वर्ष के थे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूस के पश्चिमी छोर में बाल्टिक बस्ती कलिनिनग्राद के दौरे के लिए रवाना होने से पहले पुतिन मॉस्को के उस अस्पताल गए, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार के पहले गोर्बाचेव की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है। पेस्कोव ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह खेदजनक है कि राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के कारण वह शनिवार को यह नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने आज यह करने का फैसला किया।’’

Sep 12, 2022

14:34

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की टीम यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्र पहुंची

रूस और यूक्रेन के सुरक्षा बलों में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की एक टीम यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए पहुंची है। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ‘एनरहोतोम’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘एनरहोतोम’ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की टीम जापोरिज्जिया संयंत्र पहुंच गई है। यूक्रेन और रूस के सुरक्षा बलों के बीच युद्ध से परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर खतरा मंडरा रहा है। बिगड़ते हालात के कारण इससे पहले संयंत्र के एक रिएक्टर को बंद कर दिया गया। यूक्रेन और रूस के सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलाबारी के बीच आईएईए के निदेशक राफेल ग्रोसी के नेतृत्व में एक टीम रूस के कब्जे वाले संयंत्र का दौरा करने गई है। यूक्रेन की कंपनी ‘एनरहोतोम’ ने कहा कि रूस की सेना की तरफ से गोलाबारी के कारण जापोरिज्जिया संयंत्र के एक रिएक्टर को बंद करना पड़ा और गोलाबारी से बिजली की बैकअप आपूर्ति भी बाधित हुई है। इसके साथ ही संयंत्र के एक रिएक्टर को डीजल जेनेरेटर से संचालित किया जा रहा। भारी गोलाबारी के कारण नीपर नदी के एक किनारे टीम के निरीक्षण में देरी हुई।

Sep 02, 2022

15:03

रूस-यूक्रेन युद्ध: लड़ाई जारी रहने के बावजूद नाभिकीय संयंत्र का दौरा करेंगे संरा के निरीक्षक

रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर, यूरोप के सबसे बड़े नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं और इसी बीच बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक संयंत्र का दौरा करने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों का एक समूह, निदेशक राफेल ग्रोसी के नेतृत्व में जापोरिज्जिया नाभिकीय संयंत्र का दौरा करने के लिए रवाना हुआ। संयंत्र के क्षेत्र में भारी गोलाबारी हो रही है जिससे उसके एक रिएक्टर को आपातकालीन स्थिति में बंद कर दिया गया है।

ग्रोसी ने कहा, “वहां सैन्य कार्रवाई में वृद्धि हुई है जो आज सुबह से लेकर अभी तक जारी है।” उन्होंने कहा कि खतरे के बाबत यूक्रेन की सेना से सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “हम इसके फायदे और नुकसान जानते हैं और यहां तक आ चुके हैं इसलिए हम रुकने वाले नहीं हैं।” ग्रोसी ने कहा कि यूक्रेनी और रूसी सैन्य ठिकानों के बीच कथित ‘ग्रे जोन’ में खतरा बहुत ज्यादा है और संयंत्र का दौरा करने के लिए न्यूनतम अनुकूल परिस्थिति है। यूरोप के सबसे बड़े नाभिकीय संयंत्र जापोरिज्जिया पर छह महीने से चल रहे युद्ध के शुरुआती दिनों से ही रूस की सेनाओं का कब्जा है।

Sep 02, 2022

15:01

पुतिन ने गोर्बाचेव को श्रद्धांजलि दी, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत संघ के पूर्वराष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी। पुतिन हालांकि पूर्व सोवियत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। यह फैसला गोर्बाचेव की विरासत को लेकर क्रेमलिन की मिली-जुली भावना को प्रदर्शित करता है। गौरतलब है कि गोर्बाचेव का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 91 वर्ष के थे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूस के पश्चिमी छोर में बाल्टिक बस्ती कलिनिनग्राद के दौरे के लिए रवाना होने से पहले पुतिन मॉस्को के उस अस्पताल गए, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार के पहले गोर्बाचेव की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है। पेस्कोव ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह खेदजनक है कि राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के कारण वह शनिवार को यह नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने आज यह करने का फैसला किया।

Sep 02, 2022

14:55

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की टीम यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्र पहुंची

रूस और यूक्रेन के सुरक्षा बलों में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी की एक टीम यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए पहुंची है। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ‘एनरहोतोम’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘एनरहोतोम’ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की टीम जापोरिज्जिया संयंत्र पहुंच गई है। यूक्रेन और रूस के सुरक्षा बलों के बीच युद्ध से परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को लेकर खतरा मंडरा रहा है। बिगड़ते हालात के कारण इससे पहले संयंत्र के एक रिएक्टर को बंद कर दिया गया।

यूक्रेन और रूस के सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलाबारी के बीच आईएईए के निदेशक राफेल ग्रोसी के नेतृत्व में एक टीम रूस के कब्जे वाले संयंत्र का दौरा करने गई है। यूक्रेन की कंपनी ‘एनरहोतोम’ ने कहा कि रूस की सेना की तरफ से गोलाबारी के कारण जापोरिज्जिया संयंत्र के एक रिएक्टर को बंद करना पड़ा और गोलाबारी से बिजली की बैकअप आपूर्ति भी बाधित हुई है। इसके साथ ही संयंत्र के एक रिएक्टर को डीजल जेनेरेटर से संचालित किया जा रहा। भारी गोलाबारी के कारण नीपर नदी के एक किनारे टीम के निरीक्षण में देरी हुई।

Jul 25, 2022

16:07

यूक्रेनी बंदरगाह पर हमले में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया: रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर किए गए हवाई हमले में केवल सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। बंदरगाह से अनाज का निर्यात फिर शुरू करने के लिए रूस और यूक्रेन द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के एक दिन बाद मॉस्को ने यह हमला किया। मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ओडेसा शहर में बंदरगाह पर एक शिपयार्ड क्षेत्र में सटीक निशाना लगाने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों से किए गए हमले में एक यूक्रेनी युद्धपोत और एक गोदाम नष्ट हो गया, जहां अमेरिका द्वारा कीव को भेजी गईं विध्वंसक पोत हार्पून मिसाइल रखी गई थीं।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शनिवार शाम टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि ओडेसा पर हमले ने रूस के साथ बातचीत की संभावना को खत्म कर दिया है। यूक्रेन की सेना ने शनिवार को कहा कि मॉस्को ने ओडेसा बंदरगाह पर चार क्रूज मिसाइलों से हमला किया, जिनमें से दो को यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। कमान प्रवक्ता नतालिया हुमेन्युक ने कहा कि अनाज भंडारण की कोई सुविधा प्रभावित नहीं हुई।

हालांकि, तुर्की के रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें यूक्रेनी अधिकारियों से खबर मिली है कि एक मिसाइल अनाज गोदाम पर गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल इसके नजदीक गिरी लेकिन ओडेसा बंदरगाह पर माल लदान की सुविधा प्रभावित नहीं हुई। रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को इस्तांबुल में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के साथ एक जैसे समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य लाखों टन यूक्रेनी अनाज के साथ-साथ रूसी अनाज और उर्वरक के निर्यात का मार्ग प्रशस्त करना है।

Jul 25, 2022

16:06

यूक्रेन युद्ध के बीच अफ्रीका की यात्रा के तहत मिस्र पहुंचे लावरोव

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रविवार को मिस्र के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए काहिरा पहुंचे हैं। यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण पश्चिमी देशों द्वारा मास्को पर लगाये गए प्रतिबंधों से रूस निकलने के लिए प्रयासरत है। रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क ‘आरटी’ के अनुसार, लावरोव अपनी अफ्रीका यात्रा के पहले चरण के तहत शनिवार देर रात काहिरा पहुंचे। वह इस दौरान इथियोपिया, युगांडा और कांगो गणराज्य में भी रुकेंगे।

‘आरटी’ के अनुसार लावरोव ने रविवार को पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उसके बाद मिस्र के अपने समकक्ष समेह शुकरी के साथ बातचीत की। लावरोव के बाद में अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत से मिलने का कार्यक्रम है। वह अरब संगठन को भी संबोधित करेंगे। शुकरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में, लावरोव ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान पर मिस्र के अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिन्होंने संघर्ष का ‘‘राजनीतिक और कूटनीतिक’’ समाधान का आग्रह किया। लावरोव ने पहले की शांति वार्ता के टूटने के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर हमारे मन में कोई पूर्वाग्रह नहीं है, लेकिन यह हम पर निर्भर नहीं है।’’

Jul 25, 2022

16:04

रूस-यूक्रेन अनाज निर्यात सौदा : अगर लागू हुआ तो गरीब देशों के लिए बड़े लाभ का मौका

वांडिले सिहलोबो, सीनियर फेलो, कृषि अर्थशास्त्र विभाग, स्टेलनबोश विश्वविद्यालय स्टेलनबोश, 25 जुलाई (द कन्वरसेशन) यदि रूस उस सौदे पर कायम रहता है, जिसमें उसने यूक्रेन के साथ अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है, तो इससे अनाज आयात करने वाले बहुत से देशों, जिनमें कई अफ्रीका के हैं, को बड़ी राहत मिल सकेगी। राहत अपने आप में महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यूक्रेन में लगभग दो करोड़ 20 लाख टन अनाज (गेहूं, मक्का, सूरजमुखी के बीज और अन्य अनाज) भूमिगत भंडारगृहों में पड़ा है। वह रूस के आक्रमण के कारण इसे निर्यात बाजारों में भेजने में सक्षम नहीं है। यूक्रेन वैश्विक अनाज और तिलहन निर्यात बाजार में एक उल्लेखनीय स्थान रखता है। और इस प्रकार, निर्यात की रुकावट ने युद्ध शुरू होने के बाद से कृषि वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि में योगदान दिया है।

22 जुलाई 2022 को कीव और मास्को के बीच हस्ताक्षरित ‘‘अनाज सौदे’’ का उद्देश्य इस अराजक स्थिति को बदलना था। समझौते के तहत रूस ने काला सागर क्षेत्र में अनाज के जहाजों पर हमला नहीं करने का वादा किया था। लेकिन यह वादा ज्यादा दिन नहीं चला। सौदे पर हस्ताक्षर के 24 घंटे से भी कम समय में रूसी मिसाइलों ने ओडेसा के महत्वपूर्ण यूक्रेनी बंदरगाह पर हमला किया। इस हमले से सौदे के कमजोर होने की संभावना है। इसके अलावा, अनाज व्यापारी इस क्षेत्र में हाथ डालने से हिचक सकते हैं क्योंकि वे इसे बहुत जोखिम भरा मान सकते हैं। इससे सौदे का अमल में आना रूक सकता है। लेकिन अगर रूस अपने वादे पर कायम रहता है, तो लाभ तत्काल होगा।

विश्व बाजार में अधिक अनाज की आपूर्ति उपलब्ध होने से अनाज की कीमतों में नरमी आ सकती है। कुल मिलाकर यह उपभोक्ताओं, विशेष रूप से गरीब विकासशील देशों में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा घटनाक्रम होगा। कीमतों में संभावित नरमी से वैश्विक अनाज की कीमतों की पहले से ही सकारात्मक तस्वीर और भी उजली हो जाएगी, जो रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद के हफ्तों में देखे गए रिकॉर्ड स्तरों से नीचे आ गई है। वैसे, अनाज की कीमतों पर सौदे का असर मामूली रहने की संभावना है। अनाज की कीमतें युद्ध पूर्व के स्तर पर लौटने की संभावना नहीं है।

Jul 25, 2022

11:44

यूक्रेन युद्ध के बीच अफ्रीका की यात्रा के तहत मिस्र पहुंचे लावरोव

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रविवार को मिस्र के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए काहिरा पहुंचे हैं। यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण पश्चिमी देशों द्वारा मास्को पर लगाये गए प्रतिबंधों से रूस निकलने के लिए प्रयासरत है। रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क ‘आरटी’ के अनुसार, लावरोव अपनी अफ्रीका यात्रा के पहले चरण के तहत शनिवार देर रात काहिरा पहुंचे। वह इस दौरान इथियोपिया, युगांडा और कांगो गणराज्य में भी रुकेंगे।

Jul 21, 2022

10:46

यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे वाले दक्षिण हिस्से में एक अहम पुल को निशाना बनाया

यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे वाले दक्षिण यूक्रेन में आपूर्ति मार्ग के लिएअहम एक पुल पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। क्षेत्रीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, रूस द्वारा यूक्रेन के पूर्वोत्तर हिस्से में की गई गोलाबारी में 13 वर्षीय एक किशोर सहित कई आम नागरिक मारे गए हैं। रूस के कब्जे वाले दक्षिण यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में मॉस्को समर्थित प्रशासन के प्रमुख किरिल स्ट्रेमोसोव ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने नीपर नदी पर बले पुल पर मिसाइलों से हमले किए जिनमें से 11 मिसाइल पुल पर गिरी।

Jul 20, 2022

16:15

पुतिन को यूक्रेन मुद्दे पर ईरान से मिला समर्थन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान की यात्रा पर हैं जहां उन्हें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कदम पर पुरजोर समर्थन मिला और देश के सर्वोच्च नेता अली खामनेई ने कहा कि पश्चिमी देश ‘‘स्वतंत्र और मजबूत’’ रूस के खिलाफ हैं। खामनेई ने कहा कि अगर रूस ने यूक्रेन में सेना नहीं भेजी होती तो उसे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों के हमले का सामना करना होता। खामनेई का यह बयान पुतिन के अपने बयान से काफी मेल खाता है और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे दोनों देशों के बीच नजदीकी का संकेत देता है।

Jul 20, 2022

16:14

यूक्रेन संघर्ष का समाधान न होने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर परिणाम’’ दिखेंगे : भारत

भारत ने आगाह किया है कि अगर यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर बातचीत और कूटनीति के सार्थक मार्ग की ओर तुरंत नहीं बढ़ा गया तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर परिणाम’’ होंगे तथा खाद्य सुरक्षा और भुखमरी मिटाने के प्रयास बेपटरी हो जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने सोमवार को कहा, कोविड-19 महामारी के वैश्विक प्रभाव और यूक्रेन सहित अन्य संघर्षों से आम लोगों के जीवन पर, खासकर विकासशील देशों में, प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और ऊर्जा एवं जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के साथ ही वैश्विक रसद आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान पैदा हुआ है।

Jul 20, 2022

11:38

ईरान, तुर्की के नेताओं से बातचीत करने के लिए पुतिन तेहरान रवाना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार से शुरू होने वाली ईरान यात्रा का मकसद क्षेत्रीय दिग्गजों के साथ संबंधों को गहरा करना है। पुतिन ऐसे समय में ईरान की यात्रा कर रहे हैं, जब अमेरिका तथा यूरोप, यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर उसके विरुद्ध लामबंद हैं। पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ सीरिया में संघर्ष और वैश्विक खाद्य संकट को कम करने के लिए यूक्रेन से अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव सहित क्षेत्र के समक्ष मौजूद विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यूक्रेन में जारी युद्ध और पश्चिमी देशों के बढ़ते प्रतिबंधों के बीच पुतिन ईरान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ईरान पर भी अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।

 

Jul 20, 2022

11:35

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा में की बमबारी, पुतिन वार्ता के लिए ईरान गए

रूस के सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के आसपास के गांवों पर मिसाइल दागकर इमारतों, एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को निशाना बनाया। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अनाज के निर्यात को खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए ईरान में हैं। रूसी सेना ने ओडेसा क्षेत्र में सात कैलिबर क्रूज मिसाइल दागी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बिलेंके गांव पर हमले का लक्ष्य सैन्य ठिकाना था और ‘‘अमेरिका तथा यूरोपीय देशों द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों के डिपो को नष्ट कर दिया गया।’’ यूक्रेन के एक स्थानीय अधिकारी ने रूस के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि हमले में छह लोग घायल हो गए। ओडेसा क्षेत्रीय सरकार के स्पीकर सर्हेई ब्राटचुक ने यूक्रेन के टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘रिहायशी क्षेत्र पर हमले किए गए।

 

Jul 15, 2022

16:19

यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जांच में समन्वय को लेकर विभिन्न देशों ने चर्चा की

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रयासों में समन्वय के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ‘‘व्यापक रणनीति’’का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश दिये जाने के बाद उनके सैन्य बलों पर बुचा और कीव में कई नागरिकों की जान लेने का आरोप लगाया गया है। इसमें 16 मार्च को मारियुपोल में हुआ हमला भी शामिल है जिसमें ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की जांच से पता चला है कि लगभग 600 लोगों के मारे जाने की आशंका है। 

Jul 15, 2022

16:19

यूक्रेन के विनित्सिया में रूसी मिसाइल हमले में 17 लोगों की मौत

यूक्रेन के विनित्सिया शहर में बृहस्पतिवार को रूस के मिसाइल हमले में 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 90 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने असैन्य आबादी वाले क्षेत्र में इस हमले को ‘आतंकी कार्रवाई’ बताया है। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि राजधानी कीव से 268 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित शहर विनित्सिया में तीन मिसाइलों ने एक कार्यालय की इमारत को निशाना बनाया और आसपास के आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिसाइल हमले से आग लग गई, जिससे पास के पार्किंग स्थल में 50 कारें खाक हो गईं।

Jul 15, 2022

16:18

यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 21 लोगों की मौत

यूक्रेन के विनित्सिया शहर में बृहस्पतिवार को रूस के मिसाइल हमले में 21 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने असैन्य आबादी वाले क्षेत्र में इस हमले को ‘आतंकी कार्रवाई’ बताया है। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि राजधानी कीव से 268 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित शहर विनित्सिया में तीन मिसाइल ने एक कार्यालय की इमारत को निशाना बनाया और आसपास के आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिसाइल हमले से आग लग गई, जिससे पास के पार्किंग स्थल में 50 कार खाक हो गईं।

Jul 14, 2022

18:04

यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जांच में समन्वय को लेकर विभिन्न देशों ने चर्चा की

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रयासों में समन्वय के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ‘‘व्यापक रणनीति’’का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश दिये जाने के बाद उनके सैन्य बलों पर बुचा और कीव में कई नागरिकों की जान लेने का आरोप लगाया गया है। इसमें 16 मार्च को मारियुपोल में हुआ हमला भी शामिल है जिसमें ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की जांच से पता चला है कि लगभग 600 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आईसीसी के अभियोजक करीम खान ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि बच्चे, महिलाएं और पुरुष, युवा और बुजुर्ग लोग आतंक के साये में जी रहे हैं।’’

Jul 14, 2022

16:12

यूक्रेन के विनित्सिया में रूसी मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

यूक्रेन के विनित्सिया शहर में बृहस्पतिवार को रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने असैन्य आबादी वाले क्षेत्र में इस हमले को ‘आतंकी कार्रवाई’ बताया है। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि राजधानी कीव के दक्षिण-पश्चिम में स्थित शहर विनित्सिया में तीन मिसाइल ने एक कार्यालय की इमारत को निशाना बनाया और आसपास के आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिसाइल हमले से आग लग गई, जिससे पास के पार्किंग स्थल में 50 कार खाक हो गईं। जेलेंस्की ने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 

Jul 14, 2022

14:22

युद्ध में निर्णायक लाभ के लिए उन्नत क्षमता वाले ड्रोन हासिल करने का प्रयास कर रहे यूक्रेन और रूस

यूक्रेन में चल रहे युद्ध की सार्वजनिक छवि बनाने में ड्रोन कैमरे से प्राप्त फुटेज का बड़ा हाथ है। अनजान सैनिकों पर गिरते बम, बमबारी से तहस-नहस हुए शहरों के ऊपर बिना किसी आहट के उड़ते विमान और बख्तरबंद गाड़ियों तथा सैन्य ठिकानों पर अचानक होने वाले हमले इस बात का उदाहरण हैं कि इस युद्ध में ड्रोन की भूमिका बेहद अहम है। युद्ध के इतिहास में यूक्रेन से पहले ड्रोन का इतना व्यापक इस्तेमाल नहीं किया गया था। रूस और यूक्रेन दोनों ही, उड़ने में सक्षम इन मानवरहित विमानों (यूएवी) पर निर्भर हैं ताकि वे शत्रु के ठिकानों पर सटीकता से निशाना साध कर अपने तोपखाने से गोलाबारी कर सकें। परंतु कई महीनों से चल रहे इस युद्ध के बाद दोनों पक्षों के ड्रोन की संख्या घट गई है और अब वे ऐसे उन्नत ड्रोन बनाने या खरीदने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी प्रणाली को जाम न किया सके और उनके इस्तेमाल से निर्णायक लाभ मिल सके। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इसका खुलासा किया था कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि ईरान मास्को को सैकड़ों यूएवी दे सकता है।

Jul 14, 2022

11:34

यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को उत्तर कोरिया ने मान्यता दी

उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के समर्थन में, पूर्वी यूक्रेन स्थित दो अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया के कुछ देशों में से एक है। इसकी प्रतिक्रिया में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं और प्योंगयांग के निर्णय को यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमला बताया है। यूक्रेन संकट के लिए उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका को दोषी ठहराता रहा है और यह दावा करता रहा है कि पश्चिमी देशों की “दमनकारी नीतियों” के कारण रूस ने अपने बचाव में यूक्रेन पर हमला किया।

Jul 13, 2022

15:52

रूस से ज्यादा से ज्यादा डीज़ल खरीदना चाहता है ब्राजील: विदेश मंत्री फ्रांका

ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रांका ने मंगलवार को कहा कि रूस के साथ एक समझौते के बाद उनका देश मॉस्को से ज्यादा से ज्यादा डीज़ल खरीदना चाहता है। फ्रांका ने रूस को एक ‘‘रणनीतिक साझेदार’’ करार देते हुए कहा कि ब्राजील में डीज़ल की कमी है।उन्होंने कहा, ‘‘ बेशक, हमें यह सुनिश्चित करना है कि ब्राजील में कृषि के लिए पर्याप्त डीज़ल हो और ब्राजील के वाहन चालकों के लिए भी।’’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ इसलिए हम डीज़ल के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर रहे थे और रूस उनमें से एक है।’’

Jul 12, 2022

12:43

संरा यूक्रेन युद्ध में बच्चों के खिलाफ अपराध पर नजर रखेगा

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध और इथियोपिया, मोजाम्बिक के साथ ही अफ्रीका के मध्य साहेल क्षेत्र में संघर्षों में बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध पर नजर रखेगा। इनमें हत्या,दुष्कर्म और अन्य प्रकार की यौन हिंसा शामिल हैं। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘बच्चों तथा सशस्त्र संघर्ष’ पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट मेंकहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले से ही 21 संघर्ष क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति पर निगाह रख रहा है और उसमें ये चार नए संघर्ष क्षेत्र भी शामिल किए जा रहे हैं।

Jul 12, 2022

12:42

यूक्रेन युद्ध: भारत से वाणिज्यिक गेहूं का निर्यात यमन के लिए आपूर्ति का अहम जरिया

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर भारत से वाणिज्यिक गेहूं का निर्यात यमन के लिए आपूर्ति का एक अहम जरिया बन कर सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र में उप राहत प्रमुख ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूएनपी) प्रकाश गुप्ता ने यमन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि वैश्विक बाजारों में आपूर्ति में बदलाव को और खाद्य सुरक्षा पर उसके विपरीत प्रभाव को कम करने के लिए जरूरतमंद देशों को भारत वित्तीय सहायता और अनाज मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पिछले तीन माह में यमन को 2,50,000 टन से अधिक गेहूं निर्यात किया है।

Jul 11, 2022

18:01

रूसी हमले ‘पूरी तरह से आतंकवाद’: यूक्रेन अधिकारी

रूस की सेना ने सोमवार को तड़के यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को मिसाइलों से निशाना बनाया। स्थानीय प्रशासक ने हमलों को ‘‘पूरी तरह से आतंकवाद’’ करार दिया। खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि रूसी सेना ने पूर्वोत्तर शहर पर तीन मिसाइलें दागीं और इनसे केवल नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। सिनेहुबोव ने कहा, ‘‘सभी (तीनों) मिसाइलें विशेष रूप से नागरिक बहुल इलाकों पर दागी गईं। यह पूरी तरह से आतंकवाद है।’’ उन्होंने कहा कि एक मिसाइल ने एक स्कूल को नष्ट कर दिया, दूसरी ने एक आवासीय भवन को तबाह किया, जबकि तीसरी मिसाइल एक गोदाम के पास गिरी। उन्होंने कहा कि नवीनतम सूचना यह है कि हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले रूस का एक रॉकेट पूर्वी यूक्रेन में अपार्टमेंट इमारत पर गिरा था जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए थे। 

Jul 11, 2022

16:08

यूक्रेन युद्ध : यूरोप में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नए तरीके की जरूरत

रूस और अमेरिका के बीच जारी राजनीतिक और सैन्य गतिरोध हाल के समय में इस बात का सबसे बड़ासंकेत है कि यूरोपीय और रूसी रणनीतिक हितों के सामंजस्य के लिए यूरोप की सुरक्षा और आर्थिक ढांचे को बदलना होगा। दूसरे शब्दों में, यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में उन लोगों की सुरक्षा प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिनके पास राजनयिक समाधान से सबसे अधिक लाभ है- अमेरिका नहीं, यूरोपीय देशों का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व यूरोपीय राजधानियों और मास्को के बीच सफल वार्ता पर निर्भर है। यूक्रेन में युद्ध 24 फरवरी, 2022 को शुरू नहीं हुआ, बल्कि 2014 से चल रहा है।

Jul 11, 2022

16:08

रूसी आक्रमण में यूक्रेनी सांस्कृतिक कलाकृतियां खतरे में

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान, साइबर युद्ध की संभावना का खतरा लगातार बना हुआ है। इस युद्ध के परिणाम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे से कहीं अधिक हैं। वे सांस्कृतिक और कलात्मक केन्द्रों को खतरे में डालते हैं- दीर्घाओं, पुस्तकालयों, अभिलेखागार, संग्रहालयों और विश्वविद्यालयों को संरक्षित किया जाना चाहिए। यूक्रेन पर आक्रमण साइबर हमलों के साथ-साथ पारंपरिक हथियारों के साथ लड़ा गया एक आधुनिक युद्ध रहा है। युद्ध की योजना में यूक्रेनी संगठनों पर व्यापक हमले शामिल थे। 

Jul 10, 2022

20:00

यूक्रेनी सैनिकों का दल प्रशिक्षण लेने के लिए ब्रिटेन पहुंचा

रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए प्रशिक्षण लेने के वास्ते यूक्रेनी सैनिकों का पहला दल ब्रिटेन पहुंच गया है। इस दल में शामिल सैनिकों के पास कोई पिछला सैन्य अनुभव नहीं है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में कुछ रंगरूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उसने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हथियारों और युद्ध रणनीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है। रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, ‘‘ब्रिटिश सेना की विश्व स्तरीय विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए, हम यूक्रेन के सैनिकों को अपनी सेना के पुनर्निर्माण और उसकी क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे क्योंकि वे अपने देश की संप्रभुता और उसकी रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।’’

Jul 09, 2022

23:05

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत समेत 5 देशों में तैनात अपने राजदूत बर्खास्त किए

Jul 09, 2022

23:05

रूस ने रात के समय लुहांस्क में भारी बमबारी की : प्रांतीय गवर्नर

रूस द्वारा यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक प्रांत लुहांस्क में अस्थायी तौर पर हमले रोके जाने की खबरों के बीच स्थानीय गवर्नर ने शनिवार को आरोप लगाया कि रूसी सैनिक क्षेत्र को नरक बना रहे हैं। यूक्रेन सरकार ने हमले से पहले दक्षिण में रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्र के निवासियों से किसी भी हाल में इलाका छोड़ देने का आग्रह किया। यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में रूस द्वारा भारी बमबारी किए जाने की खबरें हैं। लुहांस्क के गवर्नर सेरहि हेयदी ने कहा कि रूसी सेना ने रात के समय प्रांत में 20 से अधिक मोर्टार और रॉकेट दागे और उसकी सेना दोनेत्स्क की सीमा में घुसने का प्रयास कर रही है। हेयदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘हम रूसी सैन्य टुकड़ियों को बाहरी हिस्से में रोकने का प्रयास कर रहे हैं।’’ 

Jul 09, 2022

23:04

नर्सिंग होम पर हमले के लिए रूस के साथ यूक्रेन भी जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र

रूस द्वारा फरवरी के अंत में यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के करीब दो सप्ताह बाद क्रेमलिन समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के एक नर्सिंग होम पर हमला किया था। संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले के लिए रूस के साथ-साथ यूक्रेन को भी समान रूप से जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले की वजह से कई मरीज बिना बिजली-पानी के नर्सिंग होम की इमारत में फंस गए थे। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को यूक्रेन की राजधानी कीव से 580 किलोमीटर दक्षिण पूर्व के गांव स्टारा क्रास्न्यांका स्थित नर्सिंग होम पर हमला किया गया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस पर करीब 50 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया था। इस हमले को युद्ध के दौरान बरती गई क्रूरता बताया गया और यूक्रेन के अधिकारियों ने घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया था। 

Jul 08, 2022

22:27

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में निर्दोष लोग बन रहे निशाना

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और रूस की सीमा से महज कुछ दूरी पर स्थित खारकीव में रूसी सैनिकों के हमले लगातार जारी हैं। यहां के लोग पिछले कुछ महीनों से गोलाबारी के बीच किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर में तीन शव मिले जिसमें से एक नतालिया कोलेसनिक का शव भी था। एक शव की पहचान नहीं हो पाई। कोलेसनिक के पति को जब हमले में अपनी पत्नी के मारे जाने की सूचना मिली तो वह भावुक हो गए। कोलेसनिक के पड़ोसी सर्गेइ पेरशिन ने कहा, ‘‘हर रात हम कई बार जगते हैं और गोलाबारी थमने का इंतजार करने लगते हैं। यहां रिहायशी इमारतें हैं। यहां पर वे गोलीबारी क्यों कर रहे हैं?’’ पेरशिन ने कहा, ‘‘युद्ध में बेकसूर लोग क्यों मारे जा रहे। यह बेहद त्रासद है।’’ 

Jul 08, 2022

22:26

यूक्रेनी अधिकारी ने कब्जा किये गये शहर में तबाही की चेतावनी दी

यूक्रेन के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने आगाह किया है कि दो सप्ताह पहले रूसी सैन्यबलों के कब्जे में गये सीवियरोडोनेटस्क शहर में बिजली, पानी एवं जलमल निकास प्रणाली जैसी सुविधाएं नहीं हैं तथा मकानों में शव सड़ रहे हैं। गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि रूस यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने के प्रयास में शहर पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है। रूस ने इस सप्ताह लुहांस्क पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने का दावा किया था लेकिन गवर्नर एवं अन्य यू्क्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके सैनिक प्रांत के कुछ हिस्सों को अब भी अपने कब्जे में बनाये हुए हैं।

Jul 07, 2022

22:21

रूस ने अपने सैन्य बलों को लामबंद करने के लिए ‘थोड़ा विराम’ लिया है : विश्लेषक

विश्लेषकों का कहना है कि रूस ने संभवत: अस्थायी रूप से यूक्रेन में हमलों को धीमा कर लिया है क्योंकि नए सिरे से आक्रमण के लिए वह अपने सैनिकों को लामबंद कर रहा है। वाशिंगटन स्थित थिंकटैंक ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार’ के मुताबिक बुधवार को रूसी सुरक्षा बलों ने 133 दिन से जारी युद्ध में पहली बार यूक्रेन के किसी क्षेत्र में बढ़त बनाने या नियंत्रण का दावा नहीं किया। संस्थान ने कहा कि अस्थायी विराम का यह मतलब नहीं है कि अशांति का दौर बीत चुका है। संस्थान ने कहा, ‘‘रूसी सेना खुद को अपेक्षाकृत छोटे स्तर के हमलों तक सीमित रखेगी क्योंकि वे ज्यादा घातक हमलों की तैयारी कर रहे हैं और बड़े लक्ष्य के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’’ रूस के रक्षा मंत्रालय के बृहस्पतिवार के बयान से विश्लेषकों की राय की पुष्टि हुई। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में अभियान में शामिल सैन्य टुकड़ियों को आराम दिया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, ‘‘विशेष सैन्य अभियानों में जुटी सैन्य टुकड़ियां फिर से युद्धक क्षमता जुटाने के लिए कदम उठा रही हैं। इस दौरान सैन्यकर्मियों को आराम दिया गया है।’’ 

Jul 07, 2022

22:21

बाली में जी-20 वार्ता में यूक्रेन युद्ध की गूंज सुनाई देने की उम्मीद

दुनिया के धनी और विकासशील देशों के समूह जी-20 के विदेश मंत्री इंडोनेशिया के बाली में होने वाली एक दिवसीय वार्ता के लिए जुटने लगे हैं। इस वार्ता का एजेंडा वैश्विक सहयोग और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है, लेकिन इसमें यूक्रेन संकट की गूंज सुनाई देने की उम्मीद की जा रही है। इंडोनेशिया के बाली में शुक्रवार को यह बैठक आयोजित होगी। हालांकि, वार्ता से पहले ही इसको लेकर व्याप्त चिंताएं सामने आने लगी हैं। बाली पहुंचने से पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कई एशियाई देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिनका मकसद वार्ता से पहले समर्थन जुटाना और क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत बनाना है। दूसरी ओर, अमेरिका और उसके सहयोगी देश कई तरीकों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सबक सिखाने की फिराक में हैं, जिसमें नवंबर में बाली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने की धमकी भी शामिल है। 

Jul 06, 2022

22:38

रूसी हमले से यूक्रेन में 12 लोगों की मौत, 25 घायल

रूस द्वारा की गई बमबारी के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान यूक्रेन में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गये। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रूस ने हाल में इस क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूसी बलों ने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में शहरों और गांवों को निशाना बनाया है, जिससे सबसे अधिक जानमाल की हानि पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में हुई है। दोनेत्स्क के गवर्नर पाव्लो किरिलेंको ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि रूसी हमले में अलग-अलग इलाकों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘हर अपराध के लिए सजा दी जाएगी।’’ किरिलेंको ने मंगलवार को प्रांत के 3,50,000 से अधिक निवासियों की जान बचाने के लिए दोनेत्स्क छोड़ देने का आग्रह किया था। उल्लेखनीय है कि दोनेत्स्क, डोनबास का हिस्सा है और इस औद्योगिक क्षेत्र में अधिकतर लोग रूसी बोलने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के एक और प्रांत लुहांस्क पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया था। 

Jul 06, 2022

16:06

रूसी हमले से दोनेत्स्क प्रांत में पांच लोगों की मौत, 21 घायल

यूक्रेन के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूस द्वारा की गई बमबारी के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 21 से अधिक लोग घायल हुए। रूस ने हाल में इस क्षेत्र में हमले तेज कर दिए हैं। दोनेत्स्क के गवर्नर पाव्लो किरिलेंको ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि रूसी हमले में अलग-अलग इलाकों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। 

Jul 06, 2022

16:04

यूक्रेन युद्ध: स्नेक आइलैंड पर पुन: कब्जा, कीव की सबसे बड़ी रणनीतिक जीत

 रूस ने इस वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया और हमले के पहले ही दिन रूसी सेना ने स्नेक आइलैंड पर कब्जा कर लिया। यह काला सागर में छोटा किंतु रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान था। उक्त स्थान पर यूक्रेन के 13 सैनिक तैनात थे और उन्होंने कथित तौर पर ‘‘रूसी आक्रमणकारियों के हमले को दो बार बहादुरी से नाकाम किया’’, लेकिन वे ज्यादा समय तक रूसी सेना से लोहा नहीं ले सके क्योंकि उनका गोला बारूद समाप्त हो गया था। युद्ध की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें यूक्रेनी सैनिक रूसी युद्धपोत की तरफ इशारा करते दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा एक ऑडियो भी सामने आया था जिसमें यूक्रेनी सैनिक रूसी सैनिकों पर चिल्लाते हुए सुने जा सकते थे। 

Jul 04, 2022

21:42

पुतिन ने लुहांस्क में जीत की घोषणा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को टेलीविजन पर घोषणा की कि देश ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र लुहांस्क में जीत का परचम फहरा दिया है। इससे पहले यूक्रेन के बल अपने आखिरी गढ़ को छोड़कर चले गए। रूस के रक्षा मंत्रालय सर्गेई शोइगू ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बैठक में सोमवार को पुतिन को बताया कि रूस की फौज ने लुहांस्क पर कब्जा कर लिया है। लुहांस्क पूर्वी यूक्रेन में स्थित है और यह तथा पड़ोसी डोनेत्स्क प्रांत यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ डोनबास का हिस्सा हैं। शोइगू ने पुतिन से कहा कि रूसी बलों ने लुहांस्क में यूक्रेन के आखिरी गढ़ लिसिचांस्क शहर पर रविवार को कब्जा कर लिया था जिसके बादअभियान पूरा हो गया। इस पर पुतिन ने कहा कि लुहांस्क में जिन सैन्य इकाइयों ने भाग लिया है और कामयाबी एवं जीत हासिल की है उन्हें आराम करना चाहिए तथा लड़ाई लड़ने की अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। 

Jul 04, 2022

21:41

रूस ने यूक्रेन के पूर्व में हमले तेज़ किए

रूस के बलों ने पूर्वी यूक्रेन में काफी अंदर तक हमले तेज़ कर दिए हैं। इससे पहले उसने एक अहम गढ़ पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन की सेना ने पुष्टि की है कि उसकी सेना लिसिचांस्क शहर से निकल गई है। यह लुहांस्क प्रांत में है और देश के पूर्वी डोनबास क्षेत्र के दो हिस्सों में से एक है।रूस के बलों ने डोनेत्सक के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर लिया है। यह डोनबास का दूसरा प्रांत है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने बताया कि यूक्रेन के बल आत्मसमर्पण की स्थिति से बचने के लिए लिसिचांस्क से निकल गए हैं। हैदई ने अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “ लिसिचांस्क की घेराबंदी की आशंका थी।” उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक कुछ और हफ्ते डटे रह सकते थे, लेकिन तब उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती। हैदई ने कहा कि उन्होंने वहां से सारे घायलों को निकाल लिया है और सारे उपकरण भी निकाल लिए हैं। उनके मुताबिक, योजनाबद्ध तरीके से सैनिकों को निकाला गया है। यूक्रेन की सेना के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी फौज डोनबास क्षेत्र के सिवर्स्क, फिडोरिवका और बखमुत की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है। 

Jul 03, 2022

18:26

रूस ने अपनी ऑनलाइन गतिविधियों पर नकेल कसी, वैश्विक इंटरनेट को खतरा

रूस द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से रूसी इंटरनेट उपयोगकर्ता डिजिटल नियंत्रण (डिजिटल आयरन कर्टेन) के बढ़ने का अनुभव कर रहे हैं। ‘डिजिटल आयरन कर्टेन’, सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक, सैन्य और वैचारिक अवरोधक है जो किसी खास क्षेत्र या वर्ग से अलग कर देता है। रूसी प्राधिकारियों ने सभी प्रमुख विपक्षी समाचार साइट के साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर तक पहुंच अवरुद्ध कर दी।

Jul 03, 2022

18:25

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का दावा किया

रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूसी बलों ने रविवार को यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र स्थित लुहांस्क प्रांत के अहम शहर पर कब्जा कर लिया है, जिस पर अब तक यूक्रेन का नियंत्रण था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रूस यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाके पर कब्जा करने के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि रूसी सैनिकों ने स्थानीय मिलिशिया के साथ मिलकर ‘‘लिसिचांस्क शहर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।’’ यूक्रेन के अधिकारियों ने तत्काल स्थिति स्पष्ट नहीं की है। 

Jul 03, 2022

18:24

यूक्रेन के अहम शहर में रूसियों की बढ़ रही उपस्थिति : गवर्नर

 रूस की सेनाएं यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में बचे आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं। क्षेत्र के गवर्नर ने रविवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के लड़ाके गत कई हफ्तों से लिसिचांस्क शहर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अब रूस के मुकाबले उनकी स्थिति कमजोर हो रही है जबकि पड़ोसी सिविएरोडोनेत्स्क पर एक हफ्ते पहले ही रूस का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति के एक सलाहकार का पूर्वानुमान है कि जल्द ही शहर का भविष्य तय हो जाएगा। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदै ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के जरिये कहा, ‘‘कब्जा करने वाले (रूस) ने अपनी सभी सेनाएं लिसिचांस्क शहर की ओर भेज दी हैं। वे शहर पर क्रूर हथकंडे के तहत हमला कर रही हैं।

Jun 26, 2022

14:56

रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देशः बाइडन

 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगाए जा रहे प्रतिबंधों की कड़ी में यह नई पाबंदी होगी। दुनिया के सात प्रमुख विकसित देशों के संगठन जी-7 की जर्मनी में म्यूनिख के पास एलमौ में शिखर बैठक होने वाली है। इसी बैठक में रूस से सोने के आयात पर पाबंदी लगाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अनुमान है कि मंगलवार को जी-7 देश इस बारे में अंतिम फैसला ले लेंगे। बाइडन और अन्य विकसित देशों के प्रमुख शिखर सम्मेलन में इस बात पर चर्चा करेंगे कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ऊर्जा आपूर्ति को किस तरह सुरक्षित किया जाए। इसके अलावा दुनिया की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति पर काबू पाने के तरीकों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है।

Jun 26, 2022

14:56

तबाह हो चुके इलाकों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर बढ़ रही है यूक्रेन की सेना

सप्ताह की भीषण लड़ाई के बाद यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में तबाह हो चुके इलाकों को छोड़कर अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों की ओर जाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन की सेना के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र माने जाने वाले सिविएरोदोनेत्स्क शहर पर रूसी सेना की भीषण बमबारी के कारण औद्योगिक शहर के अधिकतर इलाके तबाह हो चुके हैं। रूसी हमले से पहले शहर की आबादी करीब 10 लाख थी, जो अब घटकर मात्र 10 हजार रह गयी है। बड़ी संख्या में लोग शहर से पलायन कर चुके हैं। सिविएरोदोनेत्स्क शहर के बाहरी इलाके में बने विशाल अज़ोत रासायनिक कारखाने की ओर लौटने से पहले यूक्रेन के सैनिकों ने रूसी सेना का डटकर मुकाबला किया। यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के भूमिगत ठिकानों में रहकर रूसी सेना का मुकाबला किया।

Jun 26, 2022

14:55

पूर्वी यूक्रेन में दूसरे शहर की घेराबंदी के लिये रूस ने झोंकी ताकत

रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में एक शहर की घेराबंदी करने की कोशिश कर रही है, क्षेत्र के गवर्नर ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पास के एक शहर पर उसके ताबड़तोड़ हमलों ने यूक्रेनी सैनिकों को हफ्तों की भीषण लड़ाई के बाद पीछे हटने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं रूसी सेना की तरफ से पूर्वी क्षेत्र में लड़ाई के केंद्र से काफी दूर के इलाकों में भी मिसाइल से हमले किए गए। लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदई ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कहा कि रूसी सेना दक्षिण की तरफ से लिसीचांस्क शहर की घेराबंदी की कोशिश कर रही है। यह शहर लुहान्स्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र सिविएरोडोनेट्स्क शहर के पास स्थित है जिसे लगातार रूसी हमलों का सामना करना पड़ा और हफ्तों से यहां दोनों पक्षों के बीच छापेमार युद्ध भी जारी है। हैदई ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने सिविएरोडोनेट्सक से पीछे हटना शुरू कर दिया है। सैन्य विश्लेषक ओलेग जदानोव ने कहा कि कुछ सैनिक लिसीचांस्क की ओर बढ़ रहे थे लेकिन उस शहर को अलग-थलग करने के रूसी कदमों से पीछे हटने वाले सैनिकों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Jun 25, 2022

12:49

तबाह हो चुके इलाकों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर बढ़ रही है यूक्रेन की सेना

कई सप्ताह की भीषण लड़ाई के बाद यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में तबाह हो चुके इलाकों को छोड़कर अपने गढ़ माने जाने वाले इलाकों की ओर जाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन की सेना के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र माने जाने वाले सिविएरोदोनेत्स्क शहर पर रूसी सेना की भीषण बमबारी के कारण औद्योगिक शहर के अधिकतर इलाके तबाह हो चुके हैं। रूसी हमले से पहले शहर की आबादी करीब 10 लाख थी, जो अब घटकर मात्र 10 हजार रह गयी है। बड़ी संख्या में लोग शहर से पलायन कर चुके हैं। सिविएरोदोनेत्स्क शहर के बाहरी इलाके में बने विशाल अज़ोत रासायनिक कारखाने की ओर लौटने से पहले यूक्रेन के सैनिकों ने रूसी सेना का डटकर मुकाबला किया। यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के भूमिगत ठिकानों में रहकर रूसी सेना का मुकाबला किया। इन ठिकानों में करीब 500 आम लोगों ने भी शरण ली हुई थी। हाल के दिनों में यूक्रेनी सेना को घेरने के प्रयास में रूसी सैनिकों ने सिविएरोदोनेत्स्क और पड़ोसी शहर लिसिचन्स्क के अधिकतर इलाकों पर कब्जा कर लिया है। रूस ने पूरे डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने के उद्देश्य से सिविएरोदोनेत्स्क और लिसिचन्स्क शहर को प्रमुख रूप से निशाना बनाया था और इन दोनों ही शहरों पर भीषण हमले हुए थे। डोनबास के लुहांस्क क्षेत्र का 95 प्रतिशत इलाका रूस के कब्जे में आ चुका है। इसके अलावा, डोनबास के दूसरे प्रांत दोनेत्स्क के आधे हिस्से पर भी रूसी सेना और अलगाववादियों का अधिकार हो चुका है।