ओमान में कोरोना के मामले बढ़ने पर फिर लगाया गया लॉकडाउन

Lockdown
प्रतिरूप फोटो

प्रमुख अस्पतालों में बिस्तरों और कर्मचारियों की कमी हो गयी है और डॉक्टरों को बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीजों का इलाज करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने इस हफ्ते कोविड-19 मरीजों में ‘‘ब्लैक फंगस’’ के कई मामलों का पता लगाया।

दुबई। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर काबू पाने की कोशिश कर रहे ओमान ने फिर से सख्त रात्रिकालीन लॉकडाउन लगा दिया है। टीकाकरण अभियान के बीच ज्यादातर पाबंदियां हटाने के महज कुछ ही हफ्तों बाद देश ने शनिवार को आवाजाही पर व्यापक प्रतिबंध और सभी सार्वजनिक स्थानों तथा गैर आवश्यक उद्योगों को रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक बंद करने की घोषणा की। इस अरब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले पिछले महीने की तुलना में तीन गुना अधिक हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकल सर्कल्स के सर्वे में खुलासा, रेस्तरां और मॉल जाने की लोग जता रहे इच्छा

प्रमुख अस्पतालों में बिस्तरों और कर्मचारियों की कमी हो गयी है और डॉक्टरों को बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीजों का इलाज करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने इस हफ्ते कोविड-19 मरीजों में ‘‘ब्लैक फंगस’’ के कई मामलों का पता लगाया। यह एक जानलेवा संक्रमण है जो भारत में महामारी के कई मरीजों में भी तेजी से फैला है। ओमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,42,700 से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,600 लोगों की मौत हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़