इटली में चार मई को लॉकडाउन पाबंदियों में ढील

itly

इटली में चार मई को लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी जाएगी।सरकार के आयुक्त डोमनिको अरकुरी ने कहा इटली में लाखों लोगों को चार मई को अपने कार्यस्थलों पर लौटने की अनुमति दी जायेगी। इस दिन लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी जायेगी।

रोम। कोरोना वायरस से बुरी तरहप्रभावित इटली चार मई को लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देगा। महामारी के लिए सरकार के आयुक्त डोमनिको अरकुरी ने कहा कि देश में नर्सिंग होम में मुफ्त मास्क का वितरण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी अधिकारियों, परिवहन कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को भी निशुल्क मास्क वितरित किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: इटली में सबसे कम उम्र की मरीज ने दिया कोरोना वायरस को मात

उन्होंने कहा कि इटली में लाखों लोगों को चार मई को अपने कार्यस्थलों पर लौटने की अनुमति दी जायेगी। इस दिन लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी जायेगी। गौरतलब है कि यूरोप महाद्वीप में इटली कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश है। इटली में इस महामारी से लगभग 26 हजार लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़