अमेरिका में सात प्रवासी बच्चों को उनके परिवार वालों को सौपा गया

Migrant kids reunited with their parents in us
[email protected] । Jul 14 2018 11:16AM

अपने परिवार से बिछडे़ सात प्रवासी बच्चों को न्यूयॉर्क सिटी सोशल सर्विज सेंटर में उनकी मांओं के सुपुर्द किया गया। यहां बच्चों के हाथ में गुब्बारे और कमर पर बस्ते टंगे थे।

न्यूयॉर्क। अपने परिवार से बिछडे़ सात प्रवासी बच्चों को न्यूयॉर्क सिटी सोशल सर्विज सेंटर में उनकी मांओं के सुपुर्द किया गया। यहां बच्चों के हाथ में गुब्बारे और कमर पर बस्ते टंगे थे। ग्वाटेमाला की एक महिला दो महीने से भी ज्यादा समय बाद अपने पांच वर्षीय बेटे से मिली। वह और उसका 15 वर्षीय भाई न्यूयॉर्क में एक बाल देखभाल केन्द्र में रह रहे थे। रोजार्या पाब्लो - क्रूज ने कहा, मैं इसे मुमकिन बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।उन्होंने कहा, ‘‘अगर ईश्वर चाहे तो कुछ भी हो सकता है।’’

येनी गोनजालेज को भी उनके तीन बेटे सौंपे गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं।’’ उन्होंने अधिकारियों, अपने वकील तथा उन स्वयंसेवियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने चंदा इकट्टा करके उनकी जमानत राशि अदा की। गोनजालेज ने मैक्सिको की सीमा के निकट हिरासत केन्द्रों में मौजूद माताओं को ढांढस बढ़ाने वाले संदेश में कहा , ‘‘ संघर्ष करो क्योंकि इन सब लोगों की सहायता और ईश्वर की कृपा से आपको सफलता मिलेगी।

इन मददगारों में जूली एस कोलाजो भी शामिल हैं जिनके स्वंयसेवी समूह ने गोंजालेज को हिरासत केन्द्र से रिहा कराने के लिए 7,500 डॉलर की जमानती राशि अदा दी है। अभी तक इस समूह ने 200,000 डॉलर की जमानत राशि भर कर एरिजोना फैसिलिटी से छह महिलाओं को रिहा कराया है। तीन और महिलाओं के बाहर आने की उम्मीद है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़