पश्चिम अफ्रीकी देश गबोन में सेना ने लोकतंत्र बहाल करने के लिए तख्तापलट किया

military-abducted-in-west-african-country-gabon-to-restore-democracy
[email protected] । Jan 7 2019 6:31PM

अटलांटिक महासागर के तट पर बसे शहर में सेना टैंकों और सशस्त्र वाहनों से गश्त कर रही है। अबतक हिंसा की किसी घटना की रिपोर्ट नहीं है। राष्ट्रपति अली बोंगो 2009 से सत्ता पर काबिज हैं।

लिबरेविले (गबोन)। पश्चिम अफ्रीकी देश गबोन में सेना ने ‘लोकतंत्र बहाल’ करने के लिए सरकार का तख्तापलट कर दिया है। सोमवार को टीवी पर रिपब्लिकन गार्ड के कमांडर लेफ्टिनेंट ओबिआंग ओंडो केली ने कहा कि सेना ने सरकार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। उनके साथ सेना की वर्दी पहने दो अन्य सैनिक हथियार पकड़े खड़े थे। राजधानी लिबरेविले में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- बाजार में नकद-धन की दिक्कत होने पर कदम उठाए जाएंगे: RBI गवर्नर

अटलांटिक महासागर के तट पर बसे शहर में सेना टैंकों और सशस्त्र वाहनों से गश्त कर रही है। अबतक हिंसा की किसी घटना की रिपोर्ट नहीं है। राष्ट्रपति अली बोंगो 2009 से सत्ता पर काबिज हैं। उनको मस्तिष्काघात होने की खबरों के बीच वह अक्टूबर से देश से बाहर हैं। उन्होंने नव वर्ष के मौके पर हाल में देश को संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें- घरेलू एयरलाइनों ने 2018 में 100 से अधिक विमानों को बेड़े में शामिल किया

यह संदेश मोरोक्को में रिकॉर्ड किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। तेल समृद्ध गबोन में करीब 50 बरस से बोंगो और उनके पिता उमर शासन कर रहे हैं। उमर का 2009 में निधन हो गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़