जलवायु परिवर्तन विरोध प्रदर्शन के बाद कचरा हटाते नजर आए एक्टिविस्ट

millions-protest-in-youth-led-global-climate-strike
[email protected] । Sep 22 2019 11:07AM

फ्रांस में स्वयंसेवकों ने कचरे ले जाने वाले डिब्बों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। प्लास्टिक प्रदूषण दक्षिण पूर्व एशिया में एक बड़ी समस्या है, लेकिन यह समस्या विशेष रूप से फिलीपीन में व्याप्त है।

पेरिस। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के एक दिन बाद शनिवार को विश्वभर में हजारों की संख्या में स्वयंसेवी तटों, पार्कों और नदी के किनारों की सफाई करने के लिए निकले। विश्व स्वच्छता दिवस पर मनीला से लेकर भूमध्यसागर तक बड़ी संख्या में लोगों ने विश्वभर में प्रदर्शनों और स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया और पर्यावरण पर तत्काल कार्रवाई किये जाने का आह्रान किया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने इटली, पनामा, कोलंबिया की 16 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस में स्वयंसेवकों ने कचरे ले जाने वाले डिब्बों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। प्लास्टिक प्रदूषण दक्षिण पूर्व एशिया में एक बड़ी समस्या है, लेकिन यह समस्या विशेष रूप से फिलीपीन में व्याप्त है। फिलीपीन की राजधानी में लगभग दस हजार लोगों ने प्रदूषित मनीला खाड़ी पर तट को साफ किया। वियतनाम की राजधानी हनोई में, लगभग 1,400 स्वयंसेवक चिलचिलाती धूप में कचरा हटाते नजर आये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़